1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: टास्क के तनाव में भी शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला का प्यार है बरकरार, देखें ये वीडियो

Bigg Boss 13: टास्क के तनाव में भी शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला का प्यार है बरकरार, देखें ये वीडियो

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Feb 01, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 07:31 pm IST

बता दें कि शो का ग्रैंड फिनाले अब नजदीक आ चुका है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं, जिनकी वजह से हर रोज कोई नया ड्रामा या ट्विस्ट देखने को मिलता है।

bigg boss 13 latest news- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हंसी-मजाक और नोंक-झोंक चलता रहता है। एक तरफ घर के अंदर टास्क हो रहा है, जिसकी वजह से तनाव का माहौल है, लेकिन #Sidnaaz को इससे फर्क नहीं पड़ता और दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई दिए।

कलर्स ने सोशल मीडिया पर आज के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि शहनाज एक बार फिर सिद्धार्थ पर अपने प्यार की बौछार कर देती हैं। इसके बाद वो सिद्धार्थ से उन्हें किस करने की डिमांड भी करती हैं। उनकी जिद के आगे सिद्धार्थ हार जाते हैं और शहनाज को किस करते हैं। ये प्यारी-सी नोंक-झोंक लोगों को खूब पसंद आ रही है। 

Bigg Boss 13: टास्क के दौरान बेहोश हुईं हिमांशी खुराना, आसिम गोद में उठाकर भागे

बता दें कि शो का ग्रैंड फिनाले अब नजदीक आ चुका है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं, जिनकी वजह से हर रोज कोई नया ड्रामा या ट्विस्ट देखने को मिलता है। इन दिनों घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है, जिसमें सदस्यों के बीच कैप्टन बनने की होड़ मची हुई है। 

बिग बॉस में कनेक्शन के रुप में देवोलीना भट्टाचार्जी (रश्मि देसाई की दोस्त), विकास गुप्ता (सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त), शहबाज गिल (शहनाज गिल के भाई) , कश्मीरा शाह (आरती सिंह की भाभी), कुणाल सिंह (विशाल आदित्य सिंह के भाई), आकाश शर्मा (माहिरा शर्मा के भाई), शेफाली जरीवाला (पारस छाबड़ा का कनेक्शन) और हिमांशी खुराना (असीम रियाज की कनेक्शन) आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन