1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: घरवालों ने एक-दूसरे को दिया नए साल का अनोखा रेजोल्यूशन

Bigg Boss 13: घरवालों ने एक-दूसरे को दिया नए साल का अनोखा रेजोल्यूशन

 Published : Dec 30, 2019 03:40 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 03:40 pm IST

पिछले हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। ऐसे में देखना होगा कि इस बार कौन बेघर होगा।

Bigg Boss 13 resolution task- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में घरवालों के बीच होगा 'रेजोल्यूशन टास्क'

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों से एक ऐसा टास्क कराएंगे, जिसमें सभी को एक-दूसरे को नए साल का रेजोल्यूशन देना है। अब देखना होगा कि इस टास्क के बाद कंटेस्टेंट्स के रिश्तों में सुधार होगा या फिर दरार आएगी।

कलर्स ने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि सलमान घरवालों को टास्क के बारे में बता रहे हैं। उन्हें 2020 लिखा कागज का टुकड़ा दूसरे सदस्य के चेहरे पर चिपकाना है। साथ ही ये भी बताना है कि उन्हें नए साल पर क्या रेजोल्यूशन लेना चाहिए। इस दौरान घरवाले एक-दूसरे को तीखे बोल बोलते नज़र आएंगे। 

बता दें कि खराब तबीयत के कारण देवोलीना भट्टाचार्जी अब दोबारा घर में नहीं आएंगी। उनकी जगह घर में आने वाले विकास गुप्ता भी जा चुके हैं। पिछले हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। ऐसे में देखना होगा कि इस बार कौन बेघर होगा।

खबरों की मानें तो सलमान ने बॉटम 3 में अरहान खान, मधुरिमा तुली और शेफाली बग्गा का नाम लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन