Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने एंट्री परफॉर्मेंस के लिए की थी ऐसे तैयारी

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने एंट्री परफॉर्मेंस के लिए की थी ऐसे तैयारी

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Mar 31, 2020 06:58 pm IST, Updated : Mar 31, 2020 06:59 pm IST

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण बहुत सारी परियोजनाएं रुकी हुई हैं, वह चाहते हैं कि स्वास्थ संकट जल्द खत्म हो, ताकि वह काम पर वापस लौट सकें

सिद्धार्थ शुक्ला- India TV Hindi
Image Source : ट्विटर सिद्धार्थ शुक्ला

नयी दिल्ली: बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्वीट करके बिग बॉस 13 का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 में अपनी एंट्री का रिहर्सल करते दिख रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है- मेरे यूट्यूब चैनल पर मेरा वीडियो देखिए कैसे मैंने बिग बॉस 13 में एंट्री के परफॉर्मेंस के लिए तैयारी की थी।

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण बहुत सारी परियोजनाएं रुकी हुई हैं, वह चाहते हैं कि स्वास्थ संकट जल्द खत्म हो, ताकि वह काम पर वापस लौट सकें। यह पूछे जाने पर कि उनकी आगे की क्या योजना है, सिद्धार्थ ने आईएएनएस से कहा, "अभी वायरस के कारण बहुत सारी परियोजनाएं होल्ड पर चल रही हैं, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि एक बार दुनिया इस वायरस से मुकाबला जीत जाए, तो मैं काम पर वापस जाकर अपने दर्शकों का मजोरंजन कर सकता हूं।"

कई खबरों में दावा किया गया था कि सिद्धार्थ को एक बॉलीवुड फिल्म में भूमिका मिली है, जिसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। खबरों के बारे में पूछे जाने पर, सिद्धार्थ ने कहा, "जब मैं अपनी अगली परियोजना की घोषणा करने के लिए तैयार रहूंगा, तो मैं निश्चित रूप से आप लोगों को बताऊंगा। अभी तक यह मात्र एक अफवाह है, यहां बहुत कुछ चल रहा है।"

इससे पहले, आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में, सिद्धार्थ ने शहनाज के साथ अपने रिश्ते की स्थिति स्पष्ट की थी, जिसमें उन्होंने शहनाज को 'प्रिय मित्र' कहा था। सिद्धार्थ और शहनाज का रिश्ता 'बिग बॉस 13' के सबसे चर्चित विषयों में से एक था। वास्तव में, उनके प्रशंसकों ने उनके बंधन को एक नाम दिया था और सोशल मीडिया पर हैशटैग सिडनाज ट्रेंड करवाया था।

इनपुट- आईएनएस

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement