1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 : अली गोनी ने किया ऐलान, घर वाले नहीं माने तो जेस्मिन भसीन को..

Bigg Boss 14 : अली गोनी ने किया ऐलान, घर वाले नहीं माने तो जेस्मिन भसीन को..

 Published : Dec 22, 2020 12:18 pm IST,  Updated : Dec 22, 2020 12:35 pm IST

इस जोड़ी के बीच प्यार की पींगे चल रही है। दोनों एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं और शादी के सपने देख रहे हैं। लेकिन अगर मां बाप नहीं माने तो नहीं बनेगी बात।

जेस्मिन भसीन और अली गोनी- India TV Hindi
जेस्मिन भसीन और अली गोनी Image Source : INSTAGRAM/ALYGONI

बिग बॉस 14 के घर में इस समय एक जोड़ी प्यार के रंग में रंगी हुई है। जी हां, बात हो रही है खूबसूरत जेस्मिन भसीन और अली गोनी के बीच बढ़ती नजदीकियों की। अली गोनी और जेस्मिन के बीच बढ़ती नजदीकियों के बारे में सभी घरवालों को पता है और सब इसे इन्जॉय भी कर रहे हैं लेकिन जैस्मिम और अली अब शादी को लेकर सपने बुनने लगे हैं। जेस्मिन और अली गोनी इशारों इशारों में एक दूसरे से बाते कर रहे हैं और फैंस को इन दोनों की ये गुटरगूं पसंद आ रही है। इनकी रोमानियत पिछले सीजन में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच की केमेस्ट्री के जैसा जादू पैदा कर रही है।

शुरू हुई गौहर खान और जैद दरबार की निकाह से पहले की रस्में, सामने आई पहली तस्वीर

बिग बॉस के घर में जब इन दोनों के बीच शादी की बात उठी तो अली गोनी ने एक ऐसा जवाब दिया जिसे जैस्मिन भी इनकार नहीं कर पाई। राखी सावंत ने जब गोनी से पूछा कि तुम दोनों शादी करोगे क्या। इस पर गोनी ने कहा कि जरूर शादी करेंगे लेकिन अगर उनके माता पिता ने इंकार कर दिया तो वो जेस्मिन से शादी नहीं करेंगे। गोनी ने कहा कि घर वाले नहीं माने तो वो जेस्मिन छोड़ देंगे क्योंकि घरवालों की अनुमति के बिना वो शादी नहीं करेंगे। 

इसी बीच जेस्मिन भी इन दोनों की बातचीत में शामिल हो जाती है। जेस्मिन कहती है कि वो भी ऐसा ही सोचती है। दोनों के माता पिता राजी होंगे तो वो शादी करेंगे। यदि किसी एक के भी पेरेंट सहमति नहीं जताते तो ये शादी नहीं हो सकती। 

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

अली गोनी ने तो फिल्मी अंदाज में यहां तक कह दिया कि अगर पेरेंट्स नहीं माने तो जेस्मिन के दिल में अपने लिए नफरत पैदा करवाने के लिए वो किसी और लड़की से शादी कर लेंगे लेकिन माता पिता के खिलाफ नहीं जाएंगे। 

जेस्मिन और गोनी की ये क्यूट जोड़ी घर में सधा हुआ खेल खेलती दिख रही है। इन दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग है। दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं, गलत काम से पहले टोकते हैं और सबसे खास बात एक दूसरे की बात मानते हैं। गोनी काफी शर्मीले स्वभाव के हैं और कई बार उनसे टास्क के दौरान भी जब जेस्मिन को प्रपोज करने के लिए कहा गया तो वो शर्मा गए। 

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ First Look Review- दमदार लुक में दिखे सलमान खान, आयुष शर्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन