1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: गौहर खान के बॉयफ्रेंड जैद दरबार ने किया एक्ट्रेस का स्वागत, कहा- वेलकम बैक क्वीन

Bigg Boss 14: गौहर खान के बॉयफ्रेंड जैद दरबार ने किया एक्ट्रेस का स्वागत, कहा- वेलकम बैक क्वीन

 Published : Oct 23, 2020 03:05 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 03:05 pm IST

जैद बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे और कोरियोग्राफर हैं। जब से गौहर ने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की है, तब से यह अफवाह फैल रही है कि यह दोनों डेट कर रहे हैं।

GAUHAR KHAN, ZAID DARBAR- India TV Hindi
गौहर खान और जैद दरबार Image Source : INSTAGRAM/ZAID_DARBAR

एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान दो हफ्ते बिग बॉस के घर मे रहकर वापस आ गई हैं, उनकी वापसी पर उनके कथित प्रेमी जैद दरबार ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जैद दरबार ने कहा- मेरी क्वीन तुम्हारा स्वागत है। बता दें, इस बीच दोनों की शादी की अफवाहें काफी तेज हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए जैद ने लिखा, “हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हो। स्वागत है रानी! आपको सफलता और शक्ति मिले।”

पोस्ट के साथ जैद ने हैशटैग #GAZA लिखा है, जो गौहर और जैद के नाम का मिला रूप है।

 

इस्माइल दरबार के बेटे ज़ैद के साथ गौहर खान की शादी की अफवाहें तब से ज़ोरों पर हैं, जब से बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर फ़ोटो और वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की है, तब से ही लग रहा है दोनों बेहद क्लोज हैं। दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी। खबर आई कि 22 नवंबर को गौहर और जैद शादी करने जा रहे हैं, हालांकि गौहर खान ने इस बात का खंडन किया है।

बता दें जैद बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे और कोरियोग्राफर हैं। जब से गौहर ने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की है, तब से यह अफवाह फैल रही है कि यह दोनों डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अफवाहें तब और तेज हो गईं जब इस्माइल की पत्नी आयशा ने उनकी शादी के बारे में बात करते हुए एक पोर्टल को बताया, "हमने किसी तारीख पर चर्चा नहीं की है। लेकिन हां, अगर ज़ैद और गौहर कल या छह महीने बाद या आज भी फैसला करते हैं, तो हम उसके लिए तैयार हैं जो वे चाहते हैं।”

गौहर खान इस्माइल दरबार के बेटे जैद को कर रही हैं डेट, पिता ने किया कंफर्म

वहीं जैद के पिता इस्माइल दरबार ने कहा- "गौहर लगभग 4 घंटे हमारे साथ थी, हमने एक साथ बिरयानी डिनर किया था। अगर वाइब्स अच्छे नहीं हैं, तो मुझे नहीं लगता कि कोई भी 4 मिनट से अधिक समय तक बैठ सकता है। आज के समय में। मेरे बेटे ज़ैद ने मुझे बताया कि वे एक-दूसरे के बारे में गंभीर हैं। मुझे बिल्कुल कोई आपत्ति नहीं है। एक पिता के रूप में, मैंने उसे एक बार बताया था कि वह उससे 5 साल बड़ी है और यह सुनिश्चित कर ले कि यह असली प्यार है। अगर आप शादी करने जा रहे हैं। मेरे बेटे को यकीन है। और उस समय से, गौहर ने हमारे साथ बिताया, मैं आपको आश्वासन दे सकता हूं कि वह उसकी बहुत देखभाल करती है। इसके अलावा, मेरी पत्नी आयशा क भी गौहर पसंद आई है।"

हालांकि, ऐसा लगता है कि गौहर अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। क्योंकि एक इंटरव्यू में गौहर ने कहा- "ये सिर्फ अफवाहें हैं। अगर शादी होगी तो मैं आपको इसके बारे में बता दूंगी।"

गौहर खान बिग बॉस 7 की विजेता रह चुकी हैं और बिग बॉस 14 में सीनियर के रूप में दिखाई दीं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन