1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: पहली बार सामने आए राखी सावंत के पति रितेश, निक्की तंबोली और मनु पंजाबी को जमकर सुनाई खरी-खोटी

Bigg Boss 14: पहली बार सामने आए राखी सावंत के पति रितेश, निक्की तंबोली और मनु पंजाबी को जमकर सुनाई खरी-खोटी

 Published : Dec 21, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Dec 21, 2020 04:30 pm IST

राखी सावंत के पति रितेश का बयान सुर्खियां बटोर रहा है। रितेश ने राखी का सपोर्ट किया और मनु पंजाबी सहित निक्की की मां पर निशाना साधा है।

Nikki, Rakhi and Manu- India TV Hindi
Nikki, Rakhi and Manu Image Source : TWITTER/COLORS TV

'बिग बॉस 14' में घर का माहौल बीते कुछ दिनों से बदला बदला सा लग रहा है। राखी सावंत के घर में एंट्री लेने के बाद उनके हंसी मजाक से सभी खुश थे लेकिन कुछ दिनों से राखी सावंत की वजह से ज्यादातर घरवाले परेशान हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह राखी का निक्की तंबोली पर कमेंट करना है। राखी ने निक्की तंबोली पर अभ्रद टिप्पणी की थी  जिसके बाद उनका निक्की के अलावा मनु पंजाबी से भी जमकर झगड़ा हुआ। यहां तक कि बातों बातों में मनु ने राखी की औकात को लेकर भी कमेंट कर दिया। वहीं अब इस मामले में राखी के कथाकथित पति रितेश का बयान सुर्खियां बटोर रहा है। रितेश ने राखी का सपोर्ट किया और मनु पंजाबी सहित निक्की की मां पर निशाना साधा है। 

बिग बॉस 14: राखी सावंत ने पलटा पूरा गेम, निक्की से बोलीं, 'कश्मीरा की उमर नहीं कमर देखो'

दरअसल, राखी ने निक्की से कहा था कि लड़कों को कोने में ले जाकर बात करती है। जिस पर निक्की के अलावा मनु पंजाबी भी नाराज हुए थे। इसी बहस में मनु ने राखी को उनकी औकात को लेकर कमेंट किया था। अब राखी के पति रितेश ने इसी बात को लेकर बयान दिया है। रितेश का मीडिया में राखी को लेकर दिया गया ये पहला बयान है। रितेश ने ये बातचीत अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉट ब्वॉय से की। 

रितेश ने कहा- 'निक्की ने सिर्फ तीन दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभी तक काम किया है और 2019 में अपना करियर शुरू किया। जबकि राखी का अनुभव उनसे कहीं ज्यादा है। उन्हें राखी का विकीपीडिया पेज पढ़ लेना चाहिए। राखी सिर्फ मशहूर ही नहीं है बल्कि उन्हें पूरी दुनिया में लोग जानते हैं। निक्की की मां से कहना चाहता हूं कि राखी सावंत ने ऐसा कुछ नहीं किया है कि जिससे इस गेम का लेवल नीचे गिरा हो। उन्हें राखी की भाषा चीप लगती है लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। जब निक्की को लड़कों को कोने में ले जाकर बात करने में बुरा नहीं लगता तो राखी के ये बात बोलने पर बुरा क्यों लग रहा है? राखी अपनी अभद्र भाषा को लेकर पहले ही निक्की से माफी मांग चुकी हैं।'

Bigg Boss 14 20 Dec: कश्मीरा शाह हुईं घर से बेघर, कल घर में होगी विकास गुप्ता की फिर से एंट्री

इसके अलावा रितेश ने मनु पंजाबी को भी आड़े हाथों लिया। रितेश ने कहा- 'मनु राखी से पूछ रहा है कि तेरी औकात क्या है..मैं पूछता हूं कि उसकी औकात क्या है? उसका टर्नओवर 1.3 मिलियन यूएस डॉलर है तो मैं 6 बिलियन का मालिक हूं और राखी ने मुझसे शादी की है। इसलिए किसी भी तरह की तुलना का तो सवाल ही नहीं उठता। किसी इंसान की औकात उसके पैसों से नहीं बल्कि उसके बर्ताव से होती है। ये बात उन्हें समझनी चाहिए। वो निक्की के ना तो वकील हैं और ना ही पति।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन