1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 के कंटेस्टेंट शहजाद देओल ने शहनाज गिल को लेकर कही ये बात

Bigg Boss 14 के कंटेस्टेंट शहजाद देओल ने शहनाज गिल को लेकर कही ये बात

 Written By: IANS
 Published : Oct 05, 2020 01:06 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 01:06 pm IST

'बिग बॉस' में आने से पहले शहजाद मॉडल हंट शो 'टॉप मॉडल इंडिया' और रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' में देखे गए थे।

bigg boss 14 shahzad deol shehnaaz gill- India TV Hindi
शहजाद देओल ने शहनाज गिल को लेकर कही ये बात Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का आगाज हो चुका है। इस सीजन में पंजाब के रहने वाले मॉडल शहजाद देओल भी नज़र आ रहे हैं। उनका कहना है कि बिग बॉस 14 के घर में पहली बार पगड़ीधारी सरदार के तौर पर प्रवेश करना सम्मान की बात है। 

शहजाद ने आईएएनएस को बताया, "शो में अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। पगड़ीधारी पहले सरदार के रूप में घर में प्रवेश करना बड़ी बात है, पगड़ी मेरी सबसे बड़ी पहचान होने के साथ-साथ मेरी यूएसपी भी है।"

Bigg Boss 14: रिजेक्ट कंटेस्टेंट्स का टेस्ट लेंगे 'तूफानी सीनियर्स', टास्क सुनकर भड़कीं रुबीना दिलैक

इससे पहले 2012 में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू बिग बॉस के घर में पहले पगड़ीधारी सिख के रूप में दिखाई दिए थे, लेकिन राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के चलते उन्हें कुछ दिनों में ही शो छोड़ना पड़ा था।

शहजाद ने 'बिग बॉस 13' की प्रतियोगी पंजाबी गायक शहनाज गिल की सराहना की। शहजाद ने कहा, "मैं शहनाज की बहुत सराहना करता हूं क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन में उसने पंजाब और पंजाबियों को बेहद खूबसूरत तरीके से पेश किया था। उन्होंने हिंदी मनोरंजन उद्योग, विशेष रूप से 'बिग बॉस' में पंजाबी प्रतिभाओं के लिए दरवाजे खोल दिए हैं।"

'बिग बॉस' में आने से पहले शहजाद मॉडल हंट शो 'टॉप मॉडल इंडिया' और रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' में देखे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन