1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 | शो के मौजूदा माहौल को हिना खान ने बताया WWE का अखाड़ा, बिग बॉस से पूछ लिया ये सवाल

Bigg Boss 15 | शो के मौजूदा माहौल को हिना खान ने बताया WWE का अखाड़ा, बिग बॉस से पूछ लिया ये सवाल

 Published : Oct 17, 2021 04:54 pm IST,  Updated : Oct 17, 2021 09:21 pm IST

टीवी अभिनेत्री हिना खान ने इस बार के सीजन की तुलना स्मैकडाउन और रॉ से कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए शो में हो रहे झगड़ों को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

HINA KHAN- India TV Hindi
Bigg Boss 15 | शो के मौजूदा माहौल को हिना खान ने बताया WWE का अखाड़ा Image Source : INSTAGRAM/HINA KHAN

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रहीं हिना खान शो के मौजूदा सीज़न पर अपने विचारों को रखने के लिए सामने आईं हैं। शो के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड शनिवार, 16 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया गया, जहां होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को घर के नियमों को तोड़ने के लिए उनकी क्लास लगाई। इसी बीच बिग बॉस 11 की रनरअप रहीं हिना खान ने खुद बिग बॉस पर एक सवाल किया है। ट्वीट्स की एक सीरीज में, अभिनेत्री ने पूछा कि क्या बिग बॉस के नियम बदल गए हैं क्योंकि रियलिटी शो का 15 वां सीजन स्मैकडाउन और रॉ जैसा लगने लगा है।

जाहिर सी बात हिना खान का इशारा शो के दौरान होने वाली हाथापाई और धक्कामुक्की की तरफ है। घर में चल रहे झगड़े और टास्क के दौरान होने वाला बल का प्रयोग हिना खान को पसंद नहीं आया। 

अभिनेत्री ने ट्वीट में लिखा, "तो कैसा चल रहा है दोस्तों, क्या आप आजकल कलर्स टीवी पर स्मैकडाउन और रॉ सोम-शुक्र 10:30 बजे का आनंद ले रहे हैं। एक समय था जब शो में किसी को टच करना तक अलाउ नहीं था और क्या हो रहा है शो के अंदर? मैं आमतौर पर बीबी के बारे में ट्वीट नहीं करती लेकिन यह बहुत ही हास्यास्पद है।"

हिना खान ने आगे कहा, "बिग बॉस कहीं आप विश्वसुंट्री के प्यार में तो नहीं पड़ गए हैं। कृपया अपनी आंखें खोलें। बीबी का सबसे छोटा नियम है कि आप किसी को छू नहीं सकते.. लेकिन अब यह नियम लागू नहीं होता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन