1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 | इस कंटेस्टेंट के लिए अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाए करण कुंद्रा, कह दी 'दिल की बात'

Bigg Boss 15 | इस कंटेस्टेंट के लिए अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाए करण कुंद्रा, कह दी 'दिल की बात'

 Published : Oct 29, 2021 11:08 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 11:08 pm IST

बिग बॉस के 15वें सीजन में दो कंटेस्टेंट्स के बीच एक दूसरे के लिए प्यार उमड़ता हुआ नजर आ रहा है।

Bigg BOSS- India TV Hindi
Bigg Boss 15 | इस कंटेस्टेंट के लिए अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाए करण कुंद्रा, कह दी 'दिल की बात'  Image Source : VOOT

बिग बॉस 15 के घर में प्यार फिजाओं में हैं! एक तरफ ईशान और माईशा तो दूसरी तरफ करण और तेजस्वी हैं। शो के हालिया एपिसोड में करण ने तेजस्वी प्रकाश को अपना क्रश बताया है।

करण, अकासा सिंह से कहते है, "उसने (तेजस्वी) कल रात आकर मुझे डांटा। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए। मुझे अकेले में महसूस हुआ कि मैंने ऐसा क्यों किया। मैं उसे पसंद करता हूं। लेकिन मैं जो चाहता हूं हासिल कर लेता हूं। मुझे उस वक्त दिमाग में ये बात क्यों नहीं आई।"

अकासा ने तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि घर में किसी को करण पर क्रश है। इस पर करण कहते हैं, "नहीं, तेजस्वी मेरी क्रश है।''

बिग बॉस में तेजस्वी और करण दिन-ब-दिन एक-दूसरे के करीब होते जा रहे हैं। फैंस घर में उनके मस्ती भरे और क्यूट पलों को खूब पसंद कर रहे हैं। जिसे लेकर फैंस ने ट्विटर पर भी अपनी पसंद जाहिर कर दी है। करण और तेजस्वी भी एक दूसरे के सपोर्टिव हैं। दोनों ने एक दूसरे को पसंद करते हैं। 

बता दें आज के एपिसोड में घरवालों का गुस्सा तेजस्वी प्रकाश पर फूटा है। घर वाले तेजस्वी से इसलिए नाराज हैं क्योंकि वह अपनी किचन की ड्यूटी को अच्छी तरह से निभा नहीं कर रही हैं।

घर में सभी को सौंपे गए कामों को पूरा करना होता है लेकिन तेजस्वी खाना बनाने के अपने काम को पूरा करने में नाकाम रहीं। जिसके बाद सभी नाराज हो गए हैं। मगर तेजस्वी भी अपनी बारी पर लोगों को जवाब देने से नहीं कतराईं। जैसे ही प्रतीक उन पर निशाना साधने की कोशिश की तभी तेजस्वी जवाब देते हुए कहा, "पहले खुद की ड्यूटी अच्छी तरह से निभाते हैं और फिर दूसरों पर उंगली उठाते हैं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन