1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 Promo: शमिता शेट्टी और अफसाना का झगड़ा पार कर देगा सारी हदें, मुंह पर थूकते ही एक्ट्रेस उठाएंगी ये कदम

Bigg Boss 15 Promo: शमिता शेट्टी और अफसाना का झगड़ा पार कर देगा सारी हदें, मुंह पर थूकते ही एक्ट्रेस उठाएंगी ये कदम

 Published : Oct 15, 2021 05:22 pm IST,  Updated : Oct 15, 2021 05:22 pm IST

'बिग बॉस 15' का घर जंग का मैदान बन चुका है। इस शो का एक नया प्रोमो आया है जिसमें अफसाना खान और शमिता शेट्टी के बीच जबरदस्त झगड़ा हो रहा है।

Afsana Khan and Shamita Shetty- India TV Hindi
Afsana Khan and Shamita Shetty Image Source : INSTAGRAM/COLORS TV

'बिग बॉस 15' का घर जंग का मैदान बन चुका है। इस शो का एक नया प्रोमो आया है जिसमें अफसाना खान और शमिता शेट्टी के बीच जबरदस्त झगड़ा हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि अफसाना अपने मुंह से शमिता के लिए गंदी गंदी बातें बोल रही हैं जिसे सुनकर शमिता भड़क जाती हैं। वहीं बाकी घरवाले शमिता और अफसाना दोनों को रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 15 | क्या इस वजह से हमेशा के लिए आ जाएगी करण कुंद्रा और जय भानुशाली की दोस्ती में दरार?

इस वीडियो को कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'शमिता और अफसाना के बीच हो गया है झगड़ा। क्या वजह हो सकती है इस बहस की। जानने के लिए देखिए बिग बॉस 15 आज रात 9:30 बजे कलर्स पर।' 

Bigg Boss 15
Image Source : TWITTER/ KHABRIBHAIBigg Boss 15

वीडियो में आप देखेंगे कि घरवाले किसी टास्क के दौरान गार्डन एरिए में  हैं और कुछ एक दूसरे से छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान अफसाना किसी कंटेस्टेंट को पैर मारती हैं। इस पर निशांत भट अफसाना को ऐसा करने के लिए मना करते हैं। जवाब में अफसाना कहती हैं- 'मेरे को दो टांगें पड़ी तो मैंने एक मार दी। मैं तो ऐसा ही करूंगी। निकाल के दिखा दम है तो।' इसके बाद आकासा अफसाना से कहती हैं - 'आप ऐसा कैसे बोल सकती हो। दिमाग खराब हो गया है क्या?'

Bigg Boss 15 | विशाल का सपोर्ट करने पर शमिता शेट्टी के ऊपर भड़के ये कंटेस्टेंट्स, आखिर क्या है मामला?

इसके बाद शमिता अफसाना से कहती हैं- 'आप सबसे बड़े झूठे हो।' जवाब में अफसाना कहती हैं कि 'तू है कौन?' दोनों के बीच झगड़ा बढ़ जाता है। इसके बाद अफसाना शमिता की ओर अपनी चप्पल फेंकती हैं और मुंह पर थूकती हैं। अफसाना के इस बर्ताव से शमिता भड़क जाती हैं और जबरदस्त झगड़ा शुरू हो जाता है। 

Bigg Boss 15
Image Source : INSTAGRA/ COLORS TVBigg Boss 15

शमिता कहती हैं- 'वो लोगों के बारे में बोलेंगी। वो लोगों को नीचा दिखाना चाहती हैं। पता नहीं कहां से आई है।' दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता देख सभी घरवाले बीच बचाव करने आ जाते हैं। इसके बाद अफसाना शमिता को कुछ ऐसा कह देती हैं कि वो आपा खो देती हैं। जिसके बाद वीडियो में करण कुंद्रा उन्हें पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अफसाना और शमिता का ये झगड़ा क्या मोड़ लेता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन