1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 | प्रतीक सहजपाल ने तोड़ी वॉशरूम की कुंडी, जंगलवासियों ने खोया अपना आपा

Bigg Boss 15 | प्रतीक सहजपाल ने तोड़ी वॉशरूम की कुंडी, जंगलवासियों ने खोया अपना आपा

 Published : Oct 08, 2021 11:03 pm IST,  Updated : Oct 08, 2021 11:04 pm IST

बिग बॉस सीजन 15 के सातवें दिन विधि पांड्या नहा कर रही थीं। तभी प्रतीक गार्डन एरिया के वॉशरूम के दरवाजे की कुंडी तोड़ते हुए दिखाई दे रहे है, जबकि विधि अंदर थीं। वह बाहर आती है और करण कुंद्रा और जय भानुशाली और अन्य लोगों से शिकायत करती हैं।

Bigg Boss - India TV Hindi
प्रतीक सहजपाल ने तोड़ी वॉशरूम की कुंडी Image Source : VOOT

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 के सातवें दिन बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट और मौजूदा घरवाले प्रतीक सहजपाल के संग कुछ ऐसा कर दिया जो उन्हें नहीं करना चाहिए। हालिया एपिसोड के मुताबिक में जब विधि पांड्या नहा कर रही थीं। तभी प्रतीक गार्डन एरिया के वॉशरूम के दरवाजे की कुंडी तोड़ते हुए दिखाई दिए, जबकि विधि अंदर थीं। वह बाहर आती है और करण कुंद्रा और जय भानुशाली और अन्य लोगों से शिकायत करती हैं।

जैसे ही वह प्रतीक का सामना करने जाती है, वह अपने कार्यों को सही ठहराने की कोशिश करते है और कहते है कि उसके इरादे गलत नहीं थे। साथी प्रतियोगी करण ने प्रतीक का सामना किया और उनसे कहा, "कि जब विधि अंदर थी तो वह बाथरूम के दरवाजे के पास क्या कर रहा था।"

जिसके बाद एक और बहस छिड़ जाती है जहां हर कोई प्रतीक और निशांत भट्ट के खिलाफ बोलते हैं। जंगलवासी इस बात से सहमत हैं कि प्रतीक के इरादे गलत नहीं हैं, लेकिन जिस समय उन्होंने यह किया वह गलत था। इसके बाद प्रतीक को यह कहते हुए सुना जाता है कि अगर उसकी मंशा गलत साबित हुई तो वह किसी को मार देगा और शो से बाहर हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन