1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 Promo: भाई उमर को छोड़ने आए आसिम रियाज की सलमान खान ने खींची टांग

Bigg Boss 15 Promo: भाई उमर को छोड़ने आए आसिम रियाज की सलमान खान ने खींची टांग

 Published : Oct 01, 2021 04:58 pm IST,  Updated : Oct 01, 2021 05:04 pm IST

आसिम रियाज ने 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लिया था और इस बार वह शो में उमर को इंट्रोड्यूस करने आए थे

Bigg Boss 15- India TV Hindi
Bigg Boss 15 Image Source : INSTAGRAM- @BIGG.BOSS15.UPDATES

मुंबई: 'बिग बॉस 15' के लेटेस्ट प्रोमो में होस्ट सलमान खान आसिम रियाज और उनके भाई उमर रियाज के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शो 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। सलमान प्रतियोगियों को दर्शकों से मिलवाएंगे। वीडियो में आसिम रियाज अपने भाई उमर रियाज का परिचय कराते हैं। उमर रियाज एक डॉक्टर हैं और वह अभिनेता बनना चाहते हैं। एक कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर नागपुर में 'बिग बॉस 15' के लॉन्च इवेंट के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई।

सुनील शेट्टी 'इनविजिबल वुमन' से करेंगे ओटीटी डेब्यू, साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

आसिम रियाज ने 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लिया था और इस बार वह शो में उमर को इंट्रोड्यूस करने आए थे। नए प्रोमो में सलमान खान को उमर के बारे में बात करते हुए और आसिम की टांग खींचते हुए दिखाया गया है। सलमान खान आसिम से उमर के बारे में पूछते हैं और पूछते हैं कि उनकी क्या कमजोरी है जो उन्हें 'बिग बॉस' के घर में आगे बढ़ने से रोकेगी।

आसिम ने जवाब दिया कि वह एक इंसान है और इसलिए उसके पास भावनाएं और गुस्सा दोनों है। वह घबरा रहा था और मैंने उससे कहा कि यह कार्रवाई और प्रतिक्रिया का खेल है। सलमान उन्हें चिढ़ाना शुरू कर देते हैं, ठीक वैसे ही जैसे वह बिग बॉस 13 में करते थे। सलमान को आसिम की नकल करते देखकर, आसिम और उमर जोर-जोर से हंसने लगते है।

उमर पेशे से डॉक्टर हैं और हाल ही में उन्हें दलजीत कौर और सबा खान के साथ म्यूजिक वीडियो में देखा गया था।

इनपुट-आईएएनएस

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कश्मीरा शाह को कहा 'बुरी बहू', जवाब में कृष्णा की पत्नी ने कह दिया 'क्रूर सास'

Bigg Boss 15: क्या जय भानुशाली करेंगे सलमान खान के शो में एंट्री?

Attack: गणतंत्र दिवस 2022 पर रिलीज होगी जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज, रकुल प्रीत की फिल्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन