1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: किचन के काम को लेकर उमर रियाज़ और प्रतीक सहजपाल के बीच हुई जबरदस्त झड़प

Bigg Boss 15: किचन के काम को लेकर उमर रियाज़ और प्रतीक सहजपाल के बीच हुई जबरदस्त झड़प

 Published : Nov 12, 2021 11:27 pm IST,  Updated : Nov 12, 2021 11:37 pm IST

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 में हर बीतते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स का गेम प्लान दिलचस्प होता जा रहा है।

Bigg Boss- India TV Hindi
Bigg Boss 15: किचेन के काम को लेकर उमर रियाज़ और प्रतीक सहजपाल के बीच हुई जबरदस्त झड़प Image Source : VOOT

घर के अंदर हर कंटेस्टेंट 'वीआईपी क्लब' में एंट्री के लिए आपस में लड़ रहे हैं। इसके अलावा प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज के बीच एक और बहस छिड़ गई है। जबकि उमर घर के कप्तान हैं, वह कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग किचन के टास्क सौंपते हैं जिसमें खाना बनाना, सब्जी काटना, बर्तन साफ ​करना जैसे काम शामिल हैं।

जैसे ही उमर, प्रतीक को किसी भी काम को करने के लिए कहते हैं तो प्रतीक उसे करने से इनकार कर देते हैं, जिसके बाद दोनों में लड़ाई हो जाती है।

प्रतीक, उमर की कप्तानी पर सवाल उठाते हैं और बदले में उमर उन्हें 'बावर्ची' कहते हैं और उससे कहते हैं कि जाकर खाना बनाओ। हालांकि, दोनों के बीच दोस्ताना संबंध हैं, लेकिन यह लड़ाई उनके बीच कड़वाहट लेकर आई है।

उमर, प्रतीक से कहते हैं कि वह हर मामले में अपनी राय ने थोपें और यहां तक उमर ने प्रतीक को वॉशरूम साफ करने के लिए भी कहा।

उमर, प्रतीक को गाली देना शुरू कर देते हैं, इसके बाद दोनों के बीच की तनातनी हाथापाई तक पहुंच जाती है। दोनों की लड़ाई शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। बाद में घरवाले उन्हें आपस में लड़ने से रोकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन