1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss OTT: फिनाले से 6 दिन पहले घर से बेघर हुईं मूस जट्टाना, फूट-फूटकर रोए प्रतीक सहजपाल

Bigg Boss OTT: फिनाले से 6 दिन पहले घर से बेघर हुईं मूस जट्टाना, फूट-फूटकर रोए प्रतीक सहजपाल

 Published : Sep 12, 2021 11:38 pm IST,  Updated : Sep 12, 2021 11:41 pm IST

बिग बॉस ओटीटी का शो अब अंतिम पड़ाव पर है। अगले हफ्ते यानी 18 सितंबर को इस शो का फिनाले होने जा रहा है। फिनाले राउंड में शमिता शेट्टा, राकेश बापट, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन पहुंच चुके हैं।

MOOSE - India TV Hindi
मूस जटाना  Image Source : INSTAGRAM/COLORSTV

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी ’ के फिनाले में अब महज 6 दिन बचे हैं। शमिवार को इस शो का फिनाले होगा। ‘संडे का वार’ एपिसोड में फिनाले से 6 दिन पहले घर से मूस जटाना बाहर हो गई हैं। जिसके बाद घर में शमिता शेट्टा, राकेश बापट, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी साबिक करने में जुट गए है। 

Bigg Boss 15: कुछ ऐसा होगा शो का कॉन्सेप्ट, नए प्रोमो में सलमान खान ने किया खुलासा

आज यानी रविवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। घर के कंटेंस्टेंट्स शो के होस्ट करण जौहर के सामने एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए। शो के शुरुआत में एमएक्स टकाटक के स्टार्स ने घरवालों के मुलाकात की। घर में सारे कंटेंस्टेंट्स एमएक्स टकाटक के स्टार्स के लिए वीडियो बनाते नजर आए, जो बेहद मजेदार रहा। इसके बाद शो पर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ गेस्ट बनकर पहुंचे और अपने नए गाने ‘कांटा लगा’ का प्रमोशन करते नजर आए। 

इस बीच नेहा और टोनी ने कंटेंस्टेंट्स के साथ एक गेम भी खेला, जिसमें सभी कंटेंस्टेंट्स अपने उस साथ पर कांटा लगाना था, जिनकी बातों से उन्हें कांटा लगा हो। यह गेम भी काफी मजेदार रहा। वहीं, शो के अंत में कम वोट पाने के चलते मूस को घर से बेघर होना पड़ा। दरअसल, इस बार मूस के अलावा नेहा, दिव्या, प्रतीक और शमिता भी नोमिनेटेड थे, लेकिन दर्शकों ने सबसे कम वोट नेहा और मूस को दिए। 

ऐसे में करण ने नेहा और मूस में कौन घर से बाहर जाएगा, ये फैसला घरवालों के ऊपर छोड़ दिया। इसी बीच करण ने नेहा और मूस के लिए दो आर्टिफिशियल बॉम्ब मंगवाए और दोनों ने उसे पहना। अब घरवालों को यह बताया गया कि जिन्हें वह फिनाले में देखना चाहते हैं, वह उनके बॉम्ब का तार कांट दें। इस दौरान निशांत और दिव्या ने मूस के तार कांटे, जबकि प्रतीक, शमिता और राकेश ने नेहा के तार कांटे। इस हिसाब से नेहा को ज्यादा वोट मिले और वह घर से बेघर होने से बच गईं। मूस के जाने से निशांत उदास नजर आए। वहीं, प्रतीक फूट-फूटकर रोने लगे। आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होना वाला है। फिनाले वीक में कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

रणवीर सिंह के गेम शो 'द बिग पिक्चर' का नया प्रोमो रिलीज, प्राइज जीतने का मौका दे रहे एक्टर

9 साल छोटे 'टप्पू' के साथ डेटिंग की अफवाहों पर नाराज हुईं मुनमुन दत्ता, बोलीं- शर्म आती है कि...

KBC 13: भारत की शान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा और पी श्रीजेश शो में आएंगे नज़र, अमिताभ बच्चन ने कहा- 'हिंदुस्तान जिंदाबाद'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन