Bigg Boss OTT September 10 Highlights: 'टिकट टू फिनाले' टास्क का आज पहला राउंड नेहा और दिव्या के बीच हुआ जिसमें दिव्या जीत जाती हैं। दूसरा राउंड प्रतीक और राकेश के बीच हुआ, राकेश अपना मग उठाते उससे पहले ही प्रतीक उनका मग उठाकर फेंक देते हैं। मूस संचालक होती हैं और राकेश को विनर बताते हुए प्रतीक को डिस्क्वालिफाई कर देती हैं। जिसके बाद प्रतीक काफी नाराज होते हैं और बिग बॉस से बात करने को कहते हैं और अपना माइक उतार देते हैं, बिग बॉस उन्हें समझाते हैं मगर एक बार फिर प्रतीक बिग बॉस की अवहेलना करते हैं। जिसके बाद बिग बॉस प्रतीक के इस रवैये की वजह से पूरा टास्क ही रद्द कर देते हैं और दिव्या और राकेश भी अब फिनाले में नहीं हैं। जिसके बाद सभी घरवाले प्रतीक से नाराज हो जाते हैं। देखिए शो के लाइव अपडेट्स-
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss OTT September 10 Highlights: प्रतीक की वजह से रद्द हुआ 'टिकट टू फिनाले'
Bigg Boss OTT September 10 Highlights: प्रतीक की वजह से रद्द हुआ 'टिकट टू फिनाले'
प्रतीक सहजपाल की वजह से टिकट टू फिनाले टास्क रद्द हो जाता है।
Bigg Boss OTT September 10 LIVE
-
8:18 PM (IST) Sep 10, 2021
शमिता जब नेहा से राकेश की बुराई कर रही होती हैं राकेश आते हैं और कहते हैं क्या हम इस टॉपिक पर बात करना बंद कर सकते हैं।
-
8:17 PM (IST) Sep 10, 2021
राकेश और शमिता में एक बार फिर से बहस होती है। शमिता को लगता है कि सिर्फ वो राकेश के पीछे हैं, क्योंकि वो नेशनल टेलीविजन पर उसे हग कर रही हैं और किस कर रही हैं लेकिन वो दिव्या की तारीफ कर रहा है और उसे ही डिफेंड करता रहता है।
-
8:01 PM (IST) Sep 10, 2021
दिव्या, मूस और निशांत एक नकली अवॉर्ड शो करते हैं जिसमें वो नेहा भसीन, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल की मिमिक्री करते हैं और उन्हें अजीबोगरीब अवॉर्ड्स देते हैं।
-
8:01 PM (IST) Sep 10, 2021
दिव्या, मूस और निशांत एक नकली अवॉर्ड शो करते हैं जिसमें वो नेहा भसीन, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल की मिमिक्री करते हैं और उन्हें अजीबोगरीब अवॉर्ड्स देते हैं।
-
7:49 PM (IST) Sep 10, 2021
नेहा, प्रतीक को उनकी गलती का एहसास कराती हैं, इसके बाद प्रतीक आकर सभी घरवालों से सॉरी बोलते हैं।
-
7:45 PM (IST) Sep 10, 2021
राकेश, शमिता से कहते हैं कि इसे मैं मारूंगा चाहे घर से जाते जाते मारूं या घर से बाहर जाकर मारूंगा, लेकिन इसे मारूंगा जरूर। राकेश ये प्रतीक के लिए कहते हैं।
-
7:44 PM (IST) Sep 10, 2021
दिव्या और प्रतीक में इस बात को लेकर बहुत लड़ाई होती है। सभी घरवाले प्रतीक के खिलाफ हो गए हैं।
-
7:44 PM (IST) Sep 10, 2021
प्रतीक की वजह से फिनाले में पहुंच चुके नेहा और दिव्या भी अब फिनाले में नहीं हैं क्योंकि बिग बॉस ने ये टास्क ही रद्द कर दिया।
-
7:37 PM (IST) Sep 10, 2021
प्रतीक की हरकतों को बिग बॉस नादानी और बच्चों वाली हरकत कहते हैं।
-
7:37 PM (IST) Sep 10, 2021
सभी घरवाले प्रतीक को बारी बारी से आकर समझाते हैं, लेकिन प्रतीक नहीं मानते हैं और वो बिग बॉस के कहने के बाद भी गार्डन एरिया में ही रहते हैं।
-
7:37 PM (IST) Sep 10, 2021
प्रतीक बिग बॉस से नाराज होते हैं और अपनी बात सुनाने के लिए अपना माइक उतार देते हैं, बिग बॉस सभी के गार्डन एरिया से जाने को कहते हैं मगर प्रतीक नहीं जाते हैं, वो कहते हैं चाहे बिग बॉस मुझसे बात करने के लिए बुलाए, या मुझे घर से बाहर कर दें।
-
7:26 PM (IST) Sep 10, 2021
प्रतीक गुस्से में माइक उतार देते हैं, जिसके बाद बिग बॉस उन्हें डांटते हैं। इसके अलावा मूस से भी प्रतीक भिड़ते हैं।
-
7:24 PM (IST) Sep 10, 2021
दूसरा राउंड प्रतीक और राकेश के बीच था, मूस संचालक थीं। प्रतीक ने गेम शुरू होने से पहले ही राकेश का जार गिरा दिया, और मूस ने संचालक के तौर पर प्रतीक को डिस्क्वालिफाई कर दिया।
-
7:16 PM (IST) Sep 10, 2021
दिव्या, राकेश को टास्क के लिए टिप्स देती हैं, राकेश उन्हें रियलिटी क्वीन कहते हैं।
-
7:15 PM (IST) Sep 10, 2021
नेहा और दिव्या के बीच के टास्क में दिव्या जीतती हैं और वो पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं।
-
7:15 PM (IST) Sep 10, 2021
नेहा और दिव्या दोनों एक दूसरे को हराने की कोशिश करती हैं। दिव्या, नेहा पर स्प्रे करती हैं जिसके बाद बिग बॉस स्प्रे के प्रयोग के लिए मना कर देते हैं।
-
7:09 PM (IST) Sep 10, 2021
'टिकट टू फिनाले' के लिए नेहा और दिव्या के बीच फिनाले के लिए मुकाबला शुरू हुआ। जो जीतेगा वो पहला फाइनलिस्ट होगा। निशांत टास्क के संचालक हैं।