1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Birthday Special: विनोद खन्ना की ये 5 फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए

Birthday Special: विनोद खन्ना की ये 5 फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए

 Published : Oct 06, 2020 06:07 am IST,  Updated : Oct 06, 2020 06:07 am IST

नोद खन्ना बेशक इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं, लेकिन अपनी शानदार और जबरदस्त फिल्मों के जरिए वह हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

vinod khanna- India TV Hindi
विनोद खन्ना की ये 5 फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना ने 70 साल की उम्र में गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी जन्मतिथि है, 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में 141 फिल्मों में किया था।

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1968 में आई फिल्म ‘मन का मीत’ से की थी। उन्हें शुरुआत में सहायक अभिनेता के तौर पर देखा जाता था। लेकिन सपोर्टिंग रोल में भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते थे। लेकिन 1971 में आई फिल्म 'हम तुम और वो' में वह सोलो एक्टर के रुप में काम करते हुए दिखे। विनोद खन्ना बेशक इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं, लेकिन अपनी शानदार और जबरदस्त फिल्मों के जरिए वह हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे। आज हम उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके कारण विनोद खन्ना हमेशा याद किए जाएंगे।

1. हेरा फेरी

 1976 में आई इस फिल्म में विनोद सहायक कालाकार के तौर पर नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दिए थे।

2. अमर अकबर एंथोनी

1977 में आई यह फिल्म सिनेमाजगत की आइकॉनिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में विनोद खन्ना एक जिम्मेदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। वहीं उनके साथ अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर उनसे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे थे।

3. मुकद्दर का सिकंदर

 फिल्म 'शोले' और 'बॉबी' के बाद 1978 में रिलीज हुई यह फिल्म में 70 के दशक की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में जहां एक तरफ अमिताभ बच्चन दमदार भूमिका में दिखे वहीं विनोद खन्ना ने भी उन्हें कांटे की टक्कर दी थी।

4. दयावान

वर्ष 1988 में आई इस फिल्म में वह माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दिए थे। फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री दिखाई दी थी, जिसके कारण फिल्मी गलियारों में खूब चर्चा रही।

5. दबंग

वर्ष 2010 में 'दबंग' और 2012 में 'दबंग 2' विनोद खन्ना सलमान खान की पिता की भूमिका में दिए थे। इस फिल्म में वह बेटे के साथ प्यार और नफरत की रिश्ता रिश्ता निभाते हुए दिखे थे। वैसे तो फिल्म सलमान के दबंग अंदाज पर पेश की गई थी, लेकिन विनोद खन्ना भी इसमें खूब रौबिले किरदार में दिखे।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन