टीवी क्वीन एकता कपूर का कहना है कि एक आज़ाद विचार रखने वाली महिला से प्यार करना आसान है, लेकिन उससे शादी करना पूरी तरह से अलग है। Alt Balaji के वेब सीरीज 'कहने को हमसफर हैं 2' में इसी कहानी को दिखाया गया है। हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनीं एकता ने लेखिका और पत्रकार अनुपमा चोपड़ा के साथ अपने काम और व्यक्तिगत जीवन को संभालने और मां बनने के बाद आर बदलावों के बारे में बात की।
Related Stories
एकता के साथ 'कहने को हमसफर हैं 2' के एक्टर्स रोनित रॉय और मोना सिंह भी मौजूद थे।
एकता ने कहा कि एक आज़ाद विचार रखने वाली महिला से प्यार करना आसान है, लेकिन उससे शादी करना पूरी तरह से अलग है और इस शो में यही दिखाया गया है। इस सीजन में दिखाया जाएगा कि कैसे दिल जो चाहता था उसने वो हासिल किया, लेकिन क्या वे इससे खुश रह पाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह सीरीज नाजुक रूप से परिपक्व रिश्तों की जटिलताओं को बुनती है।
'कहने को हमसफर हैं 2' में प्यार और जिंदगी से परे एक दिलचस्प पहलू पेश किया गया है। एकता ने कहा कि महिलाए इन पात्रों के साथ खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रही हैं और सीरीज को देखने के लिए ऐप डाउनलोड कर रहीं हैं।
(इनपुट- IANS)
Also Read:
Friday Big Release: मल्टी स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' लोगों को हंसाने के लिए तैयार
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के रिश्ते को हुए 1 साल, सोशल मीडिया पर दोनों ने ऐसे किया विश