1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मां बनने के बाद एकता कपूर ने शेयर की बेटे रवि की तस्वीर

मां बनने के बाद एकता कपूर ने शेयर की बेटे रवि की तस्वीर

 Published : Feb 04, 2019 01:01 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 03:19 pm IST

करण जौहर के साथ अब एकता कपूर भी सिंगल पैरेंट बन गई हैं।हाल ही में एकता ने अपने बेटे की पहली तस्वीर पोस्ट की है।

एकता कपूर - India TV Hindi
एकता कपूर बनी  सिंगल पैरेंट

हाल ही में एकता कपूर की मां बनने की खबर आई थी। जैसा कि सभी जानते हैं कि एकता कपूर ने शादी नहीं की है, वो सरोगेसी के जरिये एक मां बनी हैं।  अपने बेटे को पाकर एकता कपूर काफी खुश हैं। पहले भी कई बड़े सितारों ने सरोगेसी के जरिये बेबी पैदा किया है, जिन्में करण जौहर और शाहरुख का नाम शामिल है। करण जौहर के साथ अब एकता कपूर भी सिंगल पैरेंट बन गई हैं।

टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के नाम पर रखा। उन्होंने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। हाल ही में एकता ने अपने बेटे की पहली तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में तुषार कपूर का बेटा पालने में लेटे एकता के बेटे रवि को देख रहा है। हालांकि इस तस्वीर में एकता के बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है।

एकता के मां बनने की खुशी में कई अभिनेताओं नें उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही एकता कपूर के पिता को भी इस बात की बेहद खुशी है। उन्होंने अपनी बेटी एकता और अपने बेटे तुषार कपूर के लिए प्यार जताते हुए कहा कि 'मैं अब शांति के साथ स्वर्ग सिधार सकता हूं क्योंकि मेरे दोनों बच्चों के पास लक्ष्य और रवि जैसे प्यारे बच्चे मौजूद हैं'। बता दें, एकता के भाई तुषार कपूर भी सिंगल पैरेंट हैं।

यहां देखें अन्य खबरें-

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ हुई ऑनलाइन लीक, फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा असर

अनन्या पांडे के साथ फिर स्पॉट हुए कार्तिक आर्यन, मीडिया को देखकर छिपाने लगे अपना चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन