1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. EXCLUSIVE: राखी सावंत पति रितेश संग बिग बॉस 15 में आना चाहती हैं नजर, कहा- उनका टूटा रिश्ता अब...

EXCLUSIVE: राखी सावंत पति रितेश संग बिग बॉस 15 में आना चाहती हैं नजर, कहा- उनका टूटा रिश्ता अब...

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 04, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 04:43 pm IST

 राखी सावंत ने कहा- बिग बॉस जो रिश्ता जोड़ेंगे उसे कोई तोड़ नहीं सकता। ऊपर वाला और बिग बॉस जो रिश्ता जोड़ेंगे उसे रितेश खुद भी नहीं तोड़ पाएंगे। 

rakhi sawant, RITESH- India TV Hindi
 राखी सावंत पति रितेश संग बिग बॉस 15 में आना चाहती हैं नजर Image Source : RAKHI SAWANT INSTAGRAM

मुंबई: रियलिटी शोज़ की जान राखी सावंत हाल ही में बिग बॉस 14 का हिस्सा बनीं और 14 लाख रुपये लेकर बिग बॉस के घर से बाहर निकलीं। राखी सावंत ने कहा कि मेरी मां चाहती हैं कि मैं बिग बॉस 15 में पति रितेश के साथ जाऊं। जिस तरह रुबीना और अभिनव का टूटा हुआ रिश्ता बिग बॉस ने जोड़ा वैसे ही बिग बॉस रितेश को फील करवाए हमारी शादी। बिग बॉस और सलमान जी हमारा रिश्ता जोड़ें। राखी सावंत ने कहा- बिग बॉस जो रिश्ता जोड़ेंगे उसे कोई तोड़ नहीं सकता। ऊपर वाला और बिग बॉस जो रिश्ता जोड़ेंगे उसे रितेश खुद भी नहीं तोड़ पाएंगे। 

राखी ने कहा- बिग बॉस ही रितेश को यूरोप से ला सकते हैं

राखी ने आगे कहा- बिग बॉस ही ला सकते हैं रितेश को। बहुत सारे रियलिटी शो हमें रितेश को लेकर ऑफर हैं। अगर अच्छे शो ऑफर होंगे तो रितेश यूरोप से आएंगे। वो जरूर आएंगे वैसे बहुत सारे ऑफर मिले हैं। 

Exclusive: राखी सावंत का खुलासा, जावेद अख्तर ने फोन करके दिया था बायोपिक का ऑफर

राखी ने कहा कि वो वर्ल्ड लेवल की डांस स्कूल और एक्टिंग स्कूल खोलना चाहती हूं। मैं चाहती हूं महाराष्ट्रियन और एक्ट्रेस होने के नाते सरकार मुझे जमीन दे जिससे मैं उन्हें सिखा सकूं और देश को और बॉलीवुड को अच्छे एक्टर्स दे सकूं।

देखिए राखी सावंत का इंटरव्यू:

राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग शादी का बताया प्लान, जानें ये जोड़ी कब लेने वाली है सात फेरे

कैसी है राखी सावंत की मां की तबीयत?

राखी सावंत ने बताया कि मां की तबीयत अभी ठीक है मां की कीमोथेरेपी चल रही है। मैं वेरी गुड नहीं कहूंगी लेकिन कीमोथेरेपी के बाद उन्हें अच्छा लग रहा है, बहुत सारी दुआएं मिल रही हैं तो बहुत अच्छा लग रहा है। अभी रिकवरी में हैं धीरे-धीरे तीन सिटिंग और है कीमोथेरेपी की।

Exclusive: Bigg Boss 14 एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ने विकास गुप्ता पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैंने अभी तक...'

कैसा है बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स से राखी सावंत का रिश्ता?

राखी ने कहा- सबसे मन-मुटाव हुआ था, और बिग बॉस हाउस में लगता था कि हम तो किसी की शक्ल भी नहीं देखेंगे बाहर निकलकर, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बाहर आने के बाद सभी से इतना प्यार मिला। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद राखी ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें विंदू दारा सिंह, निक्की तंबोली, जान कुमार सानू जैसे सितारे पहुंचे थे। राखी ने कहा कि देबो नहीं आईं और कैश्मीरा नहीं आईं, क्यों नहीं आईं मैं जानना चाहती हूं। राखी सावंत ने कहा रुबीना की पार्टी में हम जाएंगे और राहुल वैद्य भी पार्टी थ्रो करेंगे उसमें भी हम जाएंगे। सब लोग मेरी मां को देखने भी आने वाले हैं, बाहर आने के बाद मैंने सबको मिस किया।

 FLY Teaser: शहनाज गिल-बादशाह के नए म्यूजिक वीडियो का रिलीज हुआ टीजर, यहां देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।