1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अरबाज खान के शो में फराह खान ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बताया क्यों नहीं शेयर करतीं दिवाली की तस्वीरें

अरबाज खान के शो में फराह खान ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बताया क्यों नहीं शेयर करतीं दिवाली की तस्वीरें

 Published : Sep 01, 2021 10:53 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 10:53 pm IST

फराह खान हाल ही में अरबाज खान के चैट शो 'पिंच' में पहुंची। जहां उन्होंने अरबाज के साथ ढेर सारी बातें कीं। साथ ही उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को भी करारा जवाब दिया।

arbaaz khan and farah khan - India TV Hindi
अरबाज खान और फराह खान  Image Source : INSTAGRM/ ARBAAZKHANOFFICIA

एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान के शो 'पिंच' का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस शो में कई बड़े कलाकारों को बुलाया जाता है। जहां इस बात को लेकर चर्चा की जाती है कि ट्रोल्स उनके बारे में किस तरह की बातें करते हैं? इस बार शो में फराह खान की एंट्री होने वाली है, जिससे धमाल मचने वाला है। इसका एक टीजर सामने आया है। 

शो के प्रोमो वीडियो अरबाज खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है- 

फराह खान को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं है। प्रोमो में फराह खान ने यह बात कबूल की है कि वो उन ट्रोलर्स को ब्लॉक करती हैं, जो उन्हें 'तीस मार खान' के लिए ट्रोल करते हैं। फराह ऐसे ट्रोलर्स से कहती हैं कि भाई अब 10 साल हो चुके, आगे बढ़ जा अब। वो ट्रोलर्स के खिलाफ अपना गुस्सा यह कहकर उतारती हैं कि जिसके पास फोन है, वो क्रिटिक है, और हमें फिल्में के बारे में सब मालूम हैं।

सायरा बानो माइनर हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

शो के दौरान ही फराह खान ने कई सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स पढ़े। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,-'मोटी के बच्चे इतने सूखे क्यों?' इस ट्रोलर के कमेंट का जवाब देते हुए फराह खान कहती है, 'सुन, तू तेरे बच्चों को संभाल, मैं मेरे बच्चों को संभाल लूंगी।' 

फराह को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर वो अपने ट्विटर अकाउंट पर "हैलो" भी लिखती हैं, तो ट्रोलर्स कहते है, 'नमस्ते नहीं बोल सकती, सलाम नहीं बोल सकती।' फराह खान का कहना है कि वो ट्रोलर्स को गंभीरता से नहीं लेती हैं। उन्होंने नेपोटिज्म के मुद्दे पर कहा कि नेपोटिज्म के बारे में बात करने के बाद भी आप शाहरुख की बेटी या करीना के बेटे की तस्वीरों को ही देखना पसंद करते हैं।

बता दें कि बीते दिनों इस शो पर 'शेरशाह' फिल्म की अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी शामिल हुई थीं। कियारा ने भी शो के दौरान कई ट्रोलर्स को जवाब दिया था। उन्होंने ये भी कहा था कि भले ही मैं कह दूं कि मैं ऐसे कमेंट्स को इग्नोर करती हूं। लेकिन, इसका असर तो कहीं ना कहीं पड़ता ही है। वहीं कियारा को लोगों ने डब्बू रत्नानी के टॉपलेट फोटोशूट पर जमकर ट्रोल किया था।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

अरमान कोहली की बढ़ीं मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कंगना रनौत-जावेद अख्तर मानहानि केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की अभिनेत्री की याचिका, कहा - सुनवाई के दौरान पेश होना जरूरी

मां प्रकाश कौर के जन्मदिन पर सनी देओल-बॉबी देओल ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर, अभिषेक बच्चन समेत इन कलाकारों ने दी शुभकामनाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन