1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Friendship Day Special: ये टीवी सितारे हैं BFF, अदिति-शिवांगी से लेकर ऋत्विक-करण वाही के नाम शामिल

Friendship Day Special: ये टीवी सितारे हैं BFF, अदिति-शिवांगी से लेकर ऋत्विक-करण वाही के नाम शामिल

 Published : Aug 02, 2019 11:42 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 11:42 pm IST

Friendship Day Special: आज हम आपको उन टीवी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेस्ट फ्रेंड भी हैं।

Friendship Day Special- India TV Hindi
Friendship Day Special

Friendship Day Special: 4 अगस्त 2019 को फ्रेंडशिप डे है। इस दिन सभी दोस्त एक-दूसरे को विश करते हैं, और साथ टाइम स्पेंड करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे दोस्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टीवी के स्टार हैं। इनमें से तो कई दोस्त ऐसे हैं जिन्होंने साथ में कभी स्क्रीन शेयर भी नहीं किया है, लेकिन वो बेस्ट फ्रेंड हैं। तो मिलिए टीवी की दुनिया के बेस्ट फ्रेंड्स यानी BFF से।

शिवांगी जोशी-अदिति भाटिया

ये है मोहब्बतें की रूही (अदिति भाटिया) और ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा (शिवांगी जोशी) टीवी की दुनिया की BFF हैं। ये दोनों ही एक्ट्रेसेस ने साथ काम नहीं किया लेकिन दोनों बहुत प्यारी दोस्ती शेयर करती हैं।

सनाया ईरानी-दृष्टि धामी

सनाया और दृष्टि दोनों टीवी की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस हैं। दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों अक्सर साथ टाइम स्पेंड करती दिखती हैं।

Friendship Day Special
Friendship Day Special

विवियन डेसेना- शशांक व्यास

बालिका वधु के जगिया और मधुबाला के आरके जो अब शक्ति के हरमन हैं, दोनों ही बेस्ट बडीज हैं। दोनों की दोस्ती के किस्से टीवी की दुनिया में खूब मशहूर हैं। दोनों साथ पार्टी करते भी नजर आते हैं।

Vivian Dsena and Shashank Vyas
 
Vivian Dsena and Shashank Vyas  

निगार खान-गौतम रोडे

निगार और गौतम की दोस्ती बहुत पुरानी है। गौतम जब मुंबई में शिफ्ट हुए तो सबसे पहले जो उनकी दोस्त बनीं वो निगार ही थीं। दोनों की दोस्ती यूं ही बनी रहे।

Friendship Day Special
Friendship Day Special

ऋत्विक धनजानी-करण वाही

ऋत्विक और करण की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन तो अच्छी है ही ऑफस्क्रीन भी बहुत अच्छी है। दोनों ने साथ मिलकर नच बलिए भी होस्ट किया था। हमने ऋत्विक और करण वाही का ब्रोमांस अक्सर होस्टिंग के दौरान देखा है। दोनों साथ घूमने भी जाते हैं और साथ खूब टाइम स्पेंड करते हैं।

Friendship Day Special
Friendship Day Special

स्नेहा-काम्या पंजाबी

टीवी की ज्योति यानी की स्नेहा और बिग बॉस 7 की प्रतियोगी काम्या पंजाबी भी बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों को आप अक्सर साथ देखते होंगे। कभी पार्टी में तो कभी किसी इवेंट में, दोनों सहेलियां साथ ही नजर आती हैं।

Friendship Day Special
Friendship Day Special

Also Read:

'साहो' का रोमांटिक गाना 'एन्नी सोनी' हुआ रिलीज, बॉलीवुड स्टाइल में रोमांस करते नज़र आए प्रभास!

रेलवे स्टेशन पर इस महिला ने गाया लता मंगेशकर का ये गाना, आवाज सुन खुद को तारीफ करने से नहीं पाएंगे रोक'टिक ग

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन