1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कुशाल पंजाबी के निधन पर गौहर खान, अर्जुन बिजलानी सहित कई टीवी सेलिब्रिटीज ने जताया शोक

कुशाल पंजाबी के निधन पर गौहर खान, अर्जुन बिजलानी सहित कई टीवी सेलिब्रिटीज ने जताया शोक

 Published : Dec 27, 2019 12:38 pm IST,  Updated : Dec 27, 2019 12:38 pm IST

टीवी एक्टर कुशाल पंजाबी का निधन हो गया है। अर्जुन बिजलानी, गौहर खान सहित कई टीवी सेलिब्रिटीज ने कुशाल के निधन पर शोक जाहिर किया है।

kushaal punjabi- India TV Hindi
कुशाल पंजाबी के निधन पर टीवी सेलिब्रिटीज ने जताया शोक।

टीवी एक्टर कुशाल पंजाबी ने बीती रात आत्महत्या कर ली है। 37 साल के कुशाल के निधन की खबर उनके दोस्त करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आज दोपहर 1 बजे कुशाल के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। कुशाल के निधन से टीवी सेलिब्रिटीज सदमे में हैं। छवि मित्तल, गौहर खान, करण पटेल सहित कई सेलिब्रिटीज ने कुशाल के निधन पर शोक प्रकट किया है।

बेहद एक्टर राजेश खट्टर ने लिखा- मैं स्तब्ध हूं, शब्दों से परे स्तब्ध। बस उससे रात भर पहले मिले थे। यह नहीं हो सकता है।

छवि मित्तल ने कुशाल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं आशा करती हूं मेरे दोस्त तुम किसी अच्छी जगह होगे। मैं बयां नहीं कर सकती कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है। मैं और वो सब लोग तुम्हे बहुत मिस करेंगे जिनसे तुम जुड़े हुए थे। मैं दुआ करती हूं तुम्हे शांति मिले।

कुशाल के निधन की खबर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने कुशाल की फोटो शेयर करते हुए लिखा-तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। मैं अभी भी तुम्हारे निधन से इनकार कर रहा हूं। मुझे पता है कि आप एक खुशहाल जगह पर हैं, लेकिन यह अथाह है। जिस तरह से तुमने अपने जीवन को आगे बढ़ाया यह मुझे कई और तरीकों से ज्यादा प्रेरित करता है। लेकिन मुझे क्या पता था।

तुम्हारा मुस्कराहता हुआ चेहरा डांस, फिटनेस, ऑफ-रोड बाकिंग और फादरहुड से ऊपर था। तुम्हारा खुशमिजाज स्वभाव, गर्मजोशी, जो इतनी सरलता थी। मैं तुम्हे बहुत याद करुंगा। कुश्लानी। आप हमेशा एक ऐसे व्यक्ति को याद करेंगे जो एक पूर्ण जीवन जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन