1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इश्क में मरजावां' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू, लंबे समय बाद सेट पर लौटकर खुश हैं एक्ट्रेस हेली शाह

'इश्क में मरजावां' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू, लंबे समय बाद सेट पर लौटकर खुश हैं एक्ट्रेस हेली शाह

 Written By: IANS
 Published : Jul 16, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 02:55 pm IST

शो में हेली रिद्धिमा नाम की एक साधारण लड़की की भूमिका निभा रही हैं।

helly shah resume shooting- India TV Hindi
हेली शाह ने शुरू की 'इश्क में मरजावां' के दूसरे सीजन की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM: @HELLYSHAHOFFICIAL

नई दिल्ली: टेलीविजन अभिनेत्री हेली शाह काम पर वापस आ गई हैं। उन्होंने 'इश्क में मरजावां' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं हेली का कहना है कि यह एक अच्छा अहसास है।

हेली ने आईएएनएस से कहा, "हां, करीब 100 दिनों की हाउस अरेस्ट के बाद यह राहत की बात है। लेकिन लॉकडाउन बेहद महत्वपूर्ण था।" इतने लंबे अंतराल के बाद लोगों से मिलने पर अभिनेत्री बहुत खुश है।

लंबे ब्रेक के बाद 'नागिन 4' के सेट पर आकर खुश हैं राखी विजान, लेकिन इस बात का है गम

उन्होंने कहा, "लेकिन लॉकडाउन के बाद जब हम बाहर आ रहे हैं और काम पर, सेट पर लोगों से मिल रहे हैं, तो यह बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे लोगों से मिलने और उनसे बात करने और फिर से काम करने को लेकर बहुत खुशी हो रही है। यह बहुत अच्छा अहसास है।"

शो में हेली रिद्धिमा नाम की एक साधारण लड़की की भूमिका निभा रही हैं।

कसौटी जिंदगी की 2 नया टीजर: करण पटेल का 'मिस्टर बजाज' के रूप में दिखा स्वैग

उन्होंने कहा, "मैं रिद्धिमा का किरदार निभा रही हूं। वह एक साधारण लड़की है, बहुत दयालु है। वह वास्तव में कबीर से प्यार करती है और उसके साथ एक सुंदर सपना जीने का एक साधारण सपना देखती है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन