1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सेहत खराब होने के बाद हिमांशी खुराना ने कराया था कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट आई निगेटिव

सेहत खराब होने के बाद हिमांशी खुराना ने कराया था कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट आई निगेटिव

 Published : Jul 18, 2020 11:39 am IST,  Updated : Jul 18, 2020 11:39 am IST

पिछले 2 दिनों से उनकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्होंने कोविड -19 का टेस्ट कराया था।

हिमांशी खुराना की रिपोर्ट आई निगेटिव- India TV Hindi
हिमांशी खुराना की रिपोर्ट आई निगेटिव Image Source : INSTAGRAM: @IAMHIMANSHIKHURANA

बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना के फैंस के लिए राहत की खबर है। उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि पिछले 2 दिनों से उनकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्होंने कोविड -19 का टेस्ट कराया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

हिमांशी खुराना की मैनेजर ने टेस्ट रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया, "उनकी सेहत के लिए आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। हिमांशी की कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। भगवान की आभारी हूं।" 

हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के बर्थडे पर मांगी ये स्पेशल दुआ, फैंस भी हुए मुरीद

इसके बाद हिमांशी ने अपनी मैनेजर के ट्वीट को शेयर करते हुए स्माइल वाला इमोजी बनाया है। 

इससे पहले हिमांशी खुराना की मैनेजर निधि, जो उनके साथ ही रहती हैं, उन्होंने सभी से अपील की थी कि उनके कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह मत फैलाएं। उन्होंने ट्वीट किया था, "पिछले दो दिनों से हिमांशी अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। कोरोना का टेस्ट कराया है। रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आते ही सभी को जानकारी दी जाएगी। सुरक्षित रहें। धन्यवाद। इसके बाद हिमांशी ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, "जल्द ही रिपोर्ट शेयर करेंगे।"

बता दें कि हिमांशी खुराना बिग बॉस के 13वें सीजन में नज़र आई थीं। जहां आसिम रियाज ने उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। दोनों कई म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आ चुके हैं, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन