1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के बर्थडे पर मांगी ये स्पेशल दुआ, फैंस भी हुए मुरीद

हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के बर्थडे पर मांगी ये स्पेशल दुआ, फैंस भी हुए मुरीद

 Published : Jul 13, 2020 07:15 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 07:15 pm IST

आसिम रियाज के बर्थडे पर हिमांशी खुराना ने प्यार भरे अंदाज में बर्थडे विश किया। जिसे देखकर आसिम की फैन्स भी हिमांशी के कायल हो गए हैं।

आसिम रियाज बर्थडे- India TV Hindi
आसिम रियाज बर्थडे Image Source : INSTAGRAM/IAMHIMANSHIKHURANA

'बिग बॉस 13' फेम आसिस रियाज आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस सोशल मीडिया में खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं हिमांशी खुराना ने भी अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

दरअसल, हिमांशी खुराना से ट्विटर पर आसिम रियाज की तस्वीर शेयर करके उन्होंने लिखा, 'मैं दुआ करती हूं कि जिंदगी हमेशा तुम्हें मुस्कुराने की वजह दे। हैप्पी बर्थडे आसिम।'

आसिम रियाज के जन्मदिन पर जश्न में डूबे फैंस, सोशल मीडिया पर कर दी ट्वीट की बौछार

हिमांशी की ये पोस्ट सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। हर कोई हिमांशी का इस प्यारे से कमेंट्स के साथ बर्थडे करने की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि आसिम और हिमांशी बिग बॉस 13 की बेस्ट जोड़ी में से एक मानी जाती थी। घर से बाहर आते ही दोनों एक एक गाने के वीडियो में भी साथ नजर आएं। फैंस को उनकी बॉन्डिंग काफी पसंद आईं। फिलहाल इन दिनों दोनों अपने-अपने ऑफिशियल प्रोजेक्ट में बिजी हैं। 

सोशल मीडिया में ट्रेंड किया #HBDAsimRiaz 

आसिम रियाज के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर #HBDAsimRiaz भी ट्रेंड कर रहा है। आसिम के फैंस उनके दिन को और खास बनाने के लिए लगातार सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बौछार कर रहे हैं। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

'सूरमा' में अभिनय करने से क्यों हिचकिचा रहे थे दिलजीत दोसांझ?

Bazaar song: हिमांशी खुराना-युवराज हंस के नए गाने में दिखा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का दर्द 

आसिम की गर्लफ्रेंड कहे जाने पर हिमांशी का फूटा गुस्सा, कहा- कभी उन्हें भी हिमांशी का बॉयफ्रेंड कहिए 

आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना के लिए शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, देखें इस लवबर्ड्स की फोटोज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन