1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हिना खान को अपनी मां से पड़ी डांट, वायरल हुआ वीडियो

हिना खान को अपनी मां से पड़ी डांट, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Mar 06, 2019 12:49 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 12:49 pm IST

हिना खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मां से डांट पड़ने की बात बता रही हैं।

Hina khan- India TV Hindi
Hina khan Image Source : INSTAGRAM/HINA KHAN

हिना खान(Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उन्हें अपनी मां से डांट पड़ी है। इस वीडियो में वह बच्चों की तरह बात कर रही हैं।

वीडियो में हिना बच्चों की तरह एक्टिंग कर रही हैं। इस वीडियो में हिना कहती हैं कि उनकी मम्मी ने उन्हें डांटा है क्योंकि वह अपनी ज्वैलरी संभालकर नहीं रखती हैं। तो मैं आपसे सारी ज्वैलरी वापिस ले रहीं हूं और अपने पास रखूंगी और तुम्हे नहीं दूंगी।

दूसरी वीडियो मैं उन्हें अपना रुम गंदा रखने के लिए डांट पड़ी है। दिसके बाद हिना कहती हैं मैं उनसे बात नहीं करुंगी। इन वीडियोज में हिना बच्चों की तरह बोलती नजर आ रही हैं। उन्होंने चाइल्ड फिल्टर का इस्तेमाल किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना खान इन एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी के में कोमोलिका का रोल निभाती नजर आ रही हैं। इस रोल के लिए उन्हें दर्शकों की बहुत वाहवाही मिल रही है। जल्द ही हिना खान फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

हिना ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। उसके बाद वह खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करती नजर आईं। इसके साथ ही बिग बॉस 11 में भी हिना खान नजर आई थीं।

खबरें आ रही हैं कि हिना खान जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ 'नच बलिए' में बतौर कंटेस्टेंट आ सकती हैं। हिना और रॉकी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस सीजन 11' के दौरान रॉकी ने अपने प्यार का खुलेआम इजहार भी किया था।

Also Read:

The Kapil Sharma Show: पति के शो में पहुंची कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी, कप्पू ने गाया रोमांटिक गाना

बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आयडल' में जज बनेंगे सिंगर जावेद अली और नेहा कक्कड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन