1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आयडल' में जज बनेंगे सिंगर जावेद अली और नेहा कक्कड़

बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आयडल' में जज बनेंगे सिंगर जावेद अली और नेहा कक्कड़

 Published : Mar 05, 2019 10:07 am IST,  Updated : Mar 05, 2019 10:07 am IST

 गायिका नेहा कक्कड़ भी इस शो में उनके साथ जज बनेंगी। 

नेहा कक्कड़- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: गायक जावेद अली पिछले साल सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आयडल' में जज की भूमिका करने के बाद एक बार फिर जज की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस बार वे बच्चों के सिंगिंग रिएलिटी शो में जज बनेंगे।

जावेद ने एक बयान में कहा, "मैंने 'इंडियन आयडल' में बहुत अच्छा समय बिताया और अब मैं 'सुपरस्टार सिंगर' के साथ अपना सफर जारी रखूंगा। यह 2-14 आयुवर्ग के बच्चों के लिए सिंगिंग रियलिटी शो है। हम जल्द ही भारत भर में ऑडीशंस लेंगे।"

जावेद अली
जावेद अली

हिट गीत 'गुजारिश' के गायक के साथ गायक-संगीतकार हिमेश रेशमिया भी जुड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, गायिका नेहा कक्कड़ भी इस शो में उनके साथ जज बनेंगी। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन