1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: ईशान सहगल और माइशा अय्यर के रिश्ते में आ रही है दरार!

Bigg Boss 15: ईशान सहगल और माइशा अय्यर के रिश्ते में आ रही है दरार!

 Published : Oct 29, 2021 09:29 am IST,  Updated : Nov 01, 2021 04:36 pm IST

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राजीव अदातिया के घर में आने के बाद से ही ईशान और माइशा के रिश्ते में दरार पड़ने लगी है।

Bigg Boss 15: ईशान और माइशा के रिश्ते में आ रही है दरार! - India TV Hindi
Bigg Boss 15: ईशान और माइशा के रिश्ते में आ रही है दरार!    Image Source : INSTA: IESHAAN_SEHGAAL/MIESHAIYER

पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' में लड़ाई-झगड़े के अलावा प्रेम कहानी भी देखने को मिल रही है। ये प्रेम कहानी है कंटेस्टेंट्स माइशा अय्यर और ईशान सहगल की। घर के अंदर दाखिल होने के कुछ दिन के अंदर ही दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो देखते ही देखते प्यार में बदल गई, लेकिन इनके रिश्ते में अब दरार पड़ने लगी है। घर में जबसे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राजीव अदातिया की एंट्री हुई है, तभी से ही ईशान और माइशा के रिश्ते में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 

हाल ही में माइशा को ईशान से ये कहते हुए पाया गया कि वो उनके रिश्ते में हो रहे बदलाव को देख पा रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि चीजें बदलने लगी हैं। जिस तरह से शुरुआत में लगाव था, वो अब धीरे-धीरे बदल रहा है। 

अनुषा दांडेकर ने कसा तंज, कहा- 'सभी अफवाहें सच हैं और मैं Bigg Boss 15 में जा रही हूं, क्योंकि...'

माइशा ने कहा, 'जो शुरुआत में था, वो बहुत इंटेंस था। बहुत खूबसूरत था। बहुत प्योर था। अभी थोड़ा मिलावट हो गया है।' उन्होंने ये भी बताया कि ईशान की फैमिली कैसे उनके रास्ते में आ रही है। इसके बाद ईशान ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

ईशान ने कहा कि अगर रिलेशनशिप नहीं चल रहा है तो बिल्कुल खींचने की जरूरत नहीं है। उन्होंने माइशा से बोला, 'तुम अपना कॉल लो। तुम्हें जो बेस्ट लगे, वो करो।' उन्होंने ये भी कहा कि वो घर में सभी लोगों के सामने पूरे दिन दुखी नहीं रह सकते। 

फिलहाल, इस जोड़े के बीच प्यार की जगह तनाव देखने को मिल रहा है। क्या इनका रिश्ता आगे चलेगा या फिर टूट जाएगा, ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन