1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. काम्या पंजाबी ने गर्ल गैंग के साथ की बैचलरेट पार्टी, 10 फरवरी को ब्वॉयफ्रेंड संग करेंगी शादी

काम्या पंजाबी ने गर्ल गैंग के साथ की बैचलरेट पार्टी, 10 फरवरी को ब्वॉयफ्रेंड संग करेंगी शादी

 Published : Feb 02, 2020 03:25 pm IST,  Updated : Feb 02, 2020 03:33 pm IST

काम्या पंजाबी बिग बॉस सीजन 7 में भी नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है।

Kamya punjabi Bachelorette Party- India TV Hindi
काम्या पंजाबी की बैचलरेट पार्टी

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत बैचलरेट पार्टी से हो गई है। काम्या ने शादी से पहले अपनी दोस्तों के साथ पार्टी की और खूब एन्जॉय किया। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

काम्या ने अपनी बैचलरेट पार्टी में रेड कलर की स्कर्ट और ब्लैक कलर का टॉप पहना है, जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हल्की ज्वैलरी और हाई बन के ऊपर गजरा लगाकर कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर खूब सारी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं।

बिग बॉस 13: जम्मू से होने के बाद भी आसिम रियाज और माहिरा शर्मा का गेम एक-दूसरे से है बिल्कुल अलग

बता दें कि काम्या पंजाबी और शलभ दांग 10 फरवरी 2020 को शादी करेंगे। इससे पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। 11 तारीख को दोनों कपल मुंबई और फिर दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी देंगे। 

Kamya punjabi Bachelorette Party
काम्या पंजाबी की बैचलरेट पार्टी

काम्या पंजाबी ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी आरा भी है, लेकिन 10 साल बाद साल 2013 में उनका तलाक हो गया। शलभ की बात करें तो वो दिल्ली के रहने वाले हैं और उनकी भी दूसरी शादी है। शलभ का 10 साल का बेटा है।  

Kamya punjabi Bachelorette Party
काम्या पंजाबी की बैचलरेट पार्टी

वर्कफ्रंट की बात करें तो काम्या पंजाबी ने 'अस्तित्व', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'पिया का घर', 'मर्यादा' और 'क्यों होता है प्यार' जैसे सीरियल्स में काम किया है। वो कॉमेडी सर्कस और रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के 7वें सीजन में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'कहो ना प्यार है', 'ना तुम जानो ना हम', 'यादें', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' और 'कोई मिल गया' जैसी फिल्मों में भी छोटे रोल निभाए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन