1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा तवांग फेस्टिवल अटेंड करने के लिए गए अरुणाचल प्रदेश, शेयर की तस्वीर

कपिल शर्मा तवांग फेस्टिवल अटेंड करने के लिए गए अरुणाचल प्रदेश, शेयर की तस्वीर

 Published : Nov 05, 2019 02:30 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 02:30 pm IST

कपिल शर्मा तवांग फेस्टिवल अटेंड करने के लिए अरुणाचल प्रदेश गए हैं। जहां की फोटोज उन्होंने शेयर की हैं।

कपिल शर्मा तवांग...- India TV Hindi
कपिल शर्मा तवांग फेस्टिवल अटेंड करने गए।

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा शो के अलावा भी अपनी बातों से सभी के चेहरे पर मुस्कुराहत ले आते हैं। कपिल शर्मा हाल ही में तवांग फेस्टिवल 2019 अटेंड करने के लिए अरुणाचल प्रदेश गए थे। जहां की फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कपिल के साथ उनकी को-स्टार सुमोना चक्रवर्ती भी गई थीं।

Kapil sharma
कपिल शर्मा तवांग फेस्टिवल में।

Kapil sharma in tawang Festival
कपिल शर्मा तवांग फेस्टिवल में।

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- एक मोमबत्ती से हजारों मोमबत्तियों को जलाया जा सकता है और मोमबत्ती का जीवन छोटा नहीं होगा। खुशी बांटने से कम नहीं होती है।

कपिल और सुमोना का तवांग फेस्टिवल में बहुत ही अच्छा स्वागत किया गया। यह पर्यटन क्षमता और अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने का एक प्रयास है।

कपिल शर्मा भारतीय सेना के जवानों से इंडिया-चाइना बॉर्डर पर भी मिले थे। जहां उन्होंने बहादुर जवानों के साथ फोटोज क्लिक कराई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन