1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कानपुर एनकाउंटर: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने की न्याय की मांग

कानपुर एनकाउंटर: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने की न्याय की मांग

 Published : Jul 04, 2020 11:24 am IST,  Updated : Jul 04, 2020 11:24 am IST

कानपुर में देर रात शातिर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

कपिल शर्मा ने की न्याय की मांग- India TV Hindi
कपिल शर्मा ने की न्याय की मांग Image Source : INSTAGRAM: @KAPILSHARMA

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदमाशों के साथ हुई गोलीबारी में मारे गये 8 पुलिसकर्मियों के मामले कॉमेडियन कपिल शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कानपुर एनकाउंटर को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए न्याय की मांग की है।

कपिल शर्मा ने ट्वीट किया, "मैं शहीदों के लिए रेस्ट इन पीस नहीं बोलूंगा, क्योंकि मुझे पता है कि ऐसा तब तक नहीं होगा, जब तक हम अपराधियों को ढूंढकर मार नहीं देते। यूपी पुलिस को पावर मिले, ताकि वो दोषियों को पकड़कर मार सकें।"

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही कपिल शर्मा का शो देखने लगी थी 82 साल की महिला, कॉमेडियन ने फैन को कहा शुक्रिया

गौरतलब है कि कानपुर में देर रात शातिर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मुठभेड़ में गिरोह के दो अपराधी भी मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन