1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा को पसंद आया कीकू शारदा के बेटे का रैप सॉन्ग, ये दिग्गज कलाकार भी जता चुके हैं प्यार

कपिल शर्मा को पसंद आया कीकू शारदा के बेटे का रैप सॉन्ग, ये दिग्गज कलाकार भी जता चुके हैं प्यार

 Published : Apr 15, 2021 07:53 am IST,  Updated : Apr 15, 2021 11:12 am IST

कपिल शर्मा ने हाल ही में कीकू शारदा के 12 साल के बेटे शौर्य शारदा की तारीफ की है। कीकू और कपिल अपने शुरुआती शो से ही एक दूसरे के सहयोगी हैं।

Kapil Sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा को पसंद आया कीकू शारदा के बेटे का रैप सॉन्ग Image Source : INSTAGRAM/KAPIL SHARMA

कपिल शर्मा ने हाल ही में कीकू शारदा के 12 साल के बेटे शौर्य शारदा की तारीफ की है। कीकू और कपिल अपने शुरुआती शो से ही एक दूसरे के सहयोगी हैं। कॉमेडियन ने कीकू के बेटे को रॉकस्टार बताया और कहा कि उन्हें उस पर गर्व है। किकू ने इससे पहले अपने 12 साल के बेटे के एक रैप सॉन्ग को ट्विटर पर शेयर किया था, जिसमें लिखा था, “अपने 12 साल के बच्चे का सॉन्ग शेयर कर रहा हूं। कृपया इस पर थोड़ा प्यार दिखाएं।”

कपिल इस यंग बॉय की रैपिंग से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने लिखा, "यह काफी खूबसूरत है किक्स (कीकू), कृपया शौर्य को बताएं कि हमें उस पर गर्व है। इश्क़, मुश्क और टैलेंट कभी छुपाए नहीं छुपते वह एक रॉकस्टार है।"

नीचे उनके ट्वीट देखें: 

मनोज वाजपेयी ने ताली बजाते इमोजीस के साथ ट्वीट किया और कीकू के बेटे को एक गंभीर प्रतिभा कहा। उन्होंने लिखा, “वाह!!! यह आपके घर पर एक गंभीर प्रतिभा है!!! छोटे वाले को शुभकामनाएं। ”

यहां देखें किकू शारदा के बेटे का रेप: 

बता दें द कपिल शर्मा शो इस साल फरवरी में ऑफ-एयर हो गया। जल्द ही इसका नया वर्जन आने की उम्मीद है। शो में किकू भी शामिल होंगे। अपने बेटे के जन्म के बाद कपिल फिलहाल अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेड कर रहे हैं। वह एक नेटफ्लिक्स वेब शो पर भी काम कर रहे हैं।

यहां पढ़ें

मेजर के टीजर को 2 दिन में मिले 2.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

उर्वशी रौतेला ने की अपील: उत्सव के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें

म्यूजिक वीडियो 'हवा करदा' में गौरव बजाज के साथ दिखाई देंगी शमा सिकंदर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन