1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दिल्ली में ट्रैफिक से बचने के लिए कपिल शर्मा ने ली मैट्रो राइड, टीम के साथ शेयर की तस्वीरें

दिल्ली में ट्रैफिक से बचने के लिए कपिल शर्मा ने ली मैट्रो राइड, टीम के साथ शेयर की तस्वीरें

 Published : Dec 25, 2019 09:46 am IST,  Updated : Dec 25, 2019 09:46 am IST

कपिल शर्मा दिल्ली इवेंट के लिए आए थे। दिल्ली के ट्रैफिक से बचने के लिए कपिल ने दिल्ली मैट्रो का इस्तेमाल किया। जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Kapil sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा के जोक और टांग खिचाई सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट ले आती है। कपिल का कॉमेडी शो तो सभी का दिल जीत ही रहा है। इसके साथ कपिल कई इवेंट्स का हिस्सा बनते हैं। कपिल शर्मा एक इवेंट के लिए दिल्ली आए हैं। दिल्ली के ट्रैफिक से बचने के लिए कपिल शर्मा ने मैट्रो का इस्तेमाल किया। मैट्रो राइड की फोटोज सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा ने शेयर की हैं।

कपिल शर्मा ने दिल्ली मैट्रो में सफर करते हुए फोटोज शेयर की। कपिल के साथ सुमोना चक्रवर्ती भी दिल्ली आई हैं। कपिल ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- अब ट्रैफिक में ज्यादा देर रुकने की जरुरत नहीं है। मैट्रो का इस्तेमाल करें।

आपको बता दें द कपिल शर्मा शो टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में हमेशा रहता है। शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। हर हफ्ते सेलिब्रिटीज इस शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आते हैं।

कपिल शर्मा हाल ही में बेटी के पिता बने हैं। गिन्नी चतरथ ने 10 दिसंबर को बच्ची को जन्म दिया है। बेटी के जन्म की जानकारी कपिल ने सोशल मीडिया पर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन