1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लॉकडाउन में टीवी एक्टर करणवीर बोहरा जरुरतमंदों को खिला रहे हैं खाना, पैरेंट्स भी कर रहे हैं मदद

लॉकडाउन में टीवी एक्टर करणवीर बोहरा जरुरतमंदों को खिला रहे हैं खाना, पैरेंट्स भी कर रहे हैं मदद

 Published : May 14, 2020 05:02 pm IST,  Updated : May 14, 2020 05:03 pm IST

करणवीर बोहरा ने अपने मां-पिता की भी फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनके पैरेंट्स भी जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

Karanvir Bohra - India TV Hindi
लॉकडाउन में जरुरतमंदों को खाना खिला रहे हैं टीवी एक्टर करणवीर बोहरा Image Source : INSTAGRAM: @KARANVIRBOHRA

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। ऐसे समय में कई जानी-मानी हस्तियां जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आई हैं। इस लिस्ट में फेमस टीवी एक्टर करणवीर बोहरा का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

करणवीर बोहरा फोटोज में अपनी दोनों जुड़वा बेटियों वियना और बेला के साथ ब्रेड में मक्खन लगाकर अलग-अलग पैकिंग करते दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'हमारी सुबह 8 बजे से शुरू हो जाती है.. जरुरतमंदों के लिए 100 पैकेट्स।

एक्टर ने ट्विटर पर भी फोटो शेयर कर बताया कि उनके मां और पिता भी 101 जरुरतमंदों को घर का बना गर्मागर्म खाना खिला रहे हैं। इस सराहनीय कदम की सभी तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में कई फिल्मी सितारे दिहाड़ी मजदूरों और जरुरतमंदों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर सामने आए हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करणवीर वेब सीरीज द कसीनो के साथ डिजिटल क्षेत्र में डेब्यू करने जा रहे हैं। दस एपिसोड वाले इस सीरीज में मंदना करीमी और ऐंद्रिता रे भी हैं। हार्दिक गज्जर द्वारा निर्मित और निर्देशित 'द कसीनो' की शूटिंग मुंबई और नेपाल में होगी और यह इस साल के अंत तक रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन