1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'KZK2': Mr. बजाज और प्रेरणा की शादी के बाद भड़के फैंस, Twitter पर इस तरह निकाला गुस्सा

'KZK2': Mr. बजाज और प्रेरणा की शादी के बाद भड़के फैंस, Twitter पर इस तरह निकाला गुस्सा

 Published : Jul 12, 2019 12:42 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 12:49 pm IST

'कसौटी जिदंगी की 2' में मिस्टर बजाज और प्रेरणा की शादी का ट्रैक दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी नाराज हैं और ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Kasautii Zindagii Kay 2- India TV Hindi
Kasautii Zindagii Kay 2

नई दिल्ली: स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एकता कपूर के शो में आए दिन कई ट्विट्स आ रहे हैं, लेकिन अनुराग बासु (पार्थ समथान) और प्रेरणा शर्मा (एरिका फर्नांडिस) की केमिस्ट्री को पसंद करने वाले फैंस शो के मेकर्स से काफी नाराज हैं। दरअसल, सीरियल में दिखाया जा रहा है कि एक-दूसरे से इतना प्यार करने वाले अनुराग और प्रेरणा एक बार फिर से अलग हो गए हैं। प्रेरणा ने मिस्टर ऋषभ बजाज (करण सिंह ग्रोवर) से शादी कर ली है और इसकी खबर सुनकर अनुराग टूट गया है। यह ट्रैक दर्शकों को पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली है।

स्टार प्लस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी कि Mr. बजाज ने #AnuPre को बर्बाद करने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली है, क्या वह सक्सेसफुल हो पाएगा? इस ट्वीट पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है।

अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'रीबूट के नाम पर दर्शकों को धोखा दिया जा रहा है.. अगर प्रेरणा और मिस्टर बजाज की शादी ही दिखानी थी, तो कसौटी जिदंगी की 2 क्यों बनाया! आपको पता है कि लोग सिर्फ अनुराग और प्रेरणा की वजह से kzk2 देखते हैं.. दोनों की लव स्टोरी को बर्बाद कर दिया गया।'

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, '2001 से बाहर आओ... ये 2019 है.. आज के जमाने में महिलाएं इस तरह के लोगों (मिस्टर बजाज) से डील करना जानती हैं... वे बहादुर, समझदार और मजबूत होती हैं। शादी ही हर परेशानी का हल नहीं है।'

बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की 2' शो में अब तक दिखाया गया है कि मिस्टर बजाज से डील करने के बाद प्रेरणा उनके विला में शिफ्ट हो जाती है। वहां पर शादी की तैयारियां होती हैं। मेहंदी और संगीत की रस्म के बाद दोनों शादी के लिए कुलदेवी के मंदिर में जाते हैं। दूसरी तरफ बासुबाड़ी में भी अनुराग और प्रेरणा की शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन अचानक वहां रॉनित पहुंच जाता है और अनुराग को वीडियो दिखाकर बताता है कि प्रेरणा उससे नहीं, बल्कि मिस्टर बजाज से शादी कर रही है।

वीडियो देखने के बाद अनुराग बदहवास होकर मंदिर की तरफ भागता है, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसका एक्सीडेंट हो जाता है। तब तक मिस्टर बजाज और प्रेरणा की शादी हो चुकी होती है। शो के आगे आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जब मिस्टर बजाज और प्रेरणा का गृह प्रवेश होता है तो अचानक प्रेरणा को यह अहसास होता है कि उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है और वह इस शादी में नहीं रह सकती। वह सड़क पर भागती हुई अनुराग से मिलने जाती है।

दूसरी तरफ प्रेरणा-मिस्टर बजाज की शादी और अनुराग के एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद बासु परिवार भड़क जाता है। अनुराग की मां मोहिनी और बहन निवेदिता प्रेरणा के घर पहुंच जाते हैं और उसकी मां वीना के साथ-साथ पूरे परिवार को खूब खरी-खोटी सुनाते हैं। वहीं, वीना इस खबर से पूरी तरह अनजान है। 

अब आगे इस कहानी में क्या मोड़ आता है... क्या अनुराग प्रेरणा से नफरत करने लगेगा या फिर मिस्टर बजाज से बदला लेगा! ये जानने के लिए आपको अगले एपिसोड्स का इंतजार करना होगा।  

Also Read:

The Lion King Trailer: 'सिंबा' के रूप में हाजिर हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान

धोनी के रिटायरमेंट को लेकर लता मंगेशकर ने किया ट्वीट, माही को दी ये सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन