1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका त्रिपाठी से निक्की तंबोली तक, देखिए कंटेस्टेंट्स के लेटेस्ट पोस्ट

Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका त्रिपाठी से निक्की तंबोली तक, देखिए कंटेस्टेंट्स के लेटेस्ट पोस्ट

 Published : May 21, 2021 08:53 am IST,  Updated : May 21, 2021 08:53 am IST

दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली सहित कई सेलेब्स इन दिनों केपटाउन में हैं। वे 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन की शूटिंग कर रहे हैं।

khatron ke khiladi 11 divyanka tripathi to shweta tiwari and nikki tamboli contestants instagram pos- India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका त्रिपाठी से निक्की तंबोली तक, देखिए कंटेस्टेंट्स के लेटेस्ट पोस्ट  Image Source : INSTAGRAM

टीवी जगत के कई जाने-माने सितारे इन दिनों केपटाउन की शोभा बढ़ा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन की, जिसमें हिस्सा लेने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली सहित कई सेलेब्स इन दिनों केपटाउन में हैं। शूटिंग के दौरान सभी प्रतिभागी जमकर मस्ती कर रहे हैं। सभी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और खूब सारे वीडियो व फोटोज शेयर कर रहे हैं। 

'महाभारत' धारावाहिक में कृष्ण का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता सौरभ जैन ने इंस्टाग्राम पर श्वेता तिवारी के साथ फोटो शेयर कर बताया है कि वो उनके बहुत बड़े फैन हैं। 

Khatron Ke Khiladi 11: श्वेता तिवारी और दिव्यांका सहित इन कंटेस्टेंट्स ने दिया मस्ती भरा पोज, फोटो हुई Viral

मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो स्टनिंग लग रही हैं। 

श्वेता तिवारी की बात करें तो अपने एब्स दिखाकर फैंस को दीवाना बनाने के बाद अब उनका ट्रेडिशनल लुक वायरल हो रहा है। उन्होंने साड़ी में अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रहीं निक्की तंबोली ने ब्लैक कलर की बिकिनी में अपनी बेहद हॉट फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

निक्की ने विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद के साथ भी अपनी फोटो शेयर की है। तीनों बीच पर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। 

वहीं, बिग बॉस 14 में दर्शकों का दिल जीतने वाले सिंगर राहुल वैद्य भी इस शो का हिस्सा हैं। वो भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अनुष्का सेन के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जोकि इस सीजन के बाकी कंटेस्टेंट्स में से सबसे छोटी हैं। उनके स्टंट से राहुल खुद काफी इंप्रेस हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ये सिर्फ 18 साल की है, लेकिन हमेशा अपने स्टंट से मुझे हैरान कर देती है।'

इससे पहले राहुल ने कंटेस्टेंट्स के पूरे ग्रुप के साथ फोटो साझा की थी, जिसमें उनके साथ वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह सहित अन्य प्रतिभागी नज़र आ रहे हैं।

वहीं, अनुष्का सेन ने भी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों ही क्यूट लग रहे हैं। 

इससे पहले अनुष्का ने वरुण और विशाल के साथ मस्ती करते हुए फोटोज शेयर की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन