1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 11 का होने वाला है आगाज, होस्ट रोहित शेट्टी ने शेयर किया धमाकेदार Promo

Khatron Ke Khiladi 11 का होने वाला है आगाज, होस्ट रोहित शेट्टी ने शेयर किया धमाकेदार Promo

 Published : Jun 13, 2021 11:22 am IST,  Updated : Jun 13, 2021 11:22 am IST

'खतरों के खिलाड़ी 11' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका पहला प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें रोहित शेट्टी नज़र आ रहे हैं।

Khatron ke Khiladi season 11 Darr vs Dare rohit shetty shares first promo watch - India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 11 का होने वाला है आगाज, होस्ट रोहित शेट्टी ने शेयर किया धमाकेदार Promo Image Source : INSTAGRAM: ITSROHITSHETTY

रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 11वां सीजन लगातार सुर्खियों बना हुआ है। पिछले कई दिनों से इसकी शूटिंग केपटाउन में हो रही है। श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और अनुष्का सेन सहित कई जानी-मानी हस्तियां इसका हिस्सा हैं। वे सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान के फोटोज-वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसे फैंस भी देखना पसंद कर रहे हैं। इस बीच अब मशहूर बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक व इस शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने पहला प्रोमो शेयर कर दिया है, जो धमाकेदार है। साथ ही ये भी बताया है कि ये जल्द ही टीवी पर आगाज करने वाला है।

इस वीडियो में रोहित शेट्टी गाड़ी चलाते हुए हेलिकॉप्टर में बैठते दिखाई दे रहे हैं। वो इशारों में शेर से बात भी कर रहे हैं। इस धमाकेदार प्रोमो को पसंद किया जा रहा है। फैंस खतरनाक स्टंट्स और एडवेंचर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। KKK 11 का प्रोमो शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है- "खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 डर वर्सेज डेयर। जल्द ही कलर्स टीवी पर आने वाला है।"

Khatron Ke Khiladi 11: श्वेता तिवारी और राहुल वैद्य ने जमकर की मस्ती, Photos हुईं Viral

इससे पहले रोहित ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो हेलिकॉप्टर पर खड़े नज़र आ रहे हैं। विमान पहाड़ों के नीचे से आता हुआ दिखाई देता है, ये सीन काफी रोमांचक है। इसके कैप्शन में रोहित ने लिखा- '7 साल पहले मैंने इसी जगह पर केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी की अपनी यात्रा शुरू की थी, उसी स्टंट पायलट वॉरेन के साथ, जो मेरे अनुसार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टंट पायलटों में से एक है! 7 साल और 7 सीज़न बाद, दुनिया बहुत बदल गई है ... लेकिन जो नहीं बदला वह है इस शो की भावना! भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन देखने के लिए तैयार हो जाइए। जल्द आ रहा है... खतरों के खिलाड़ी, सीजन 11'

बता दें कि इस बार शो में दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, अर्जुन बिजलानी, सौरभ राज जैन, वरुण सूद, निक्की तंबोली, सना मकबूल और अनुष्का सेन सहित कई सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हर दिन कोई ना कोई फोटो या वीडियो शेयर कर ये चर्चा में रहते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन