1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मन की आवाज प्रतिज्ञा 2: अरहान बहल ने प्रयागराज के संगम में लगाई डुबकी

मन की आवाज प्रतिज्ञा 2: अरहान बहल ने प्रयागराज के संगम में लगाई डुबकी

 Published : Mar 09, 2021 11:22 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 11:22 pm IST

रहे। एक बार फिर अभिनेता अरहान बहल इस शो में कृष्णा सिंह के अपने प्रतिष्ठित किरदार को निभाते दिखेंगे।

pratigya 2- India TV Hindi
अरहान बहल  Image Source : INSTAGRAM- ARHAANBEHLL

मुंबई: लॉकडाउन में 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' शो की वापसी ने कास्ट और क्रू के साथ-साथ दर्शकों की भी कई पुरानी यादों को दोबारा ताजा कर दिया। इस तरह इस शो से जुड़ी कई भावनाएं अविस्मरणीय रही हैं। हाल ही में इस शो की कास्ट और क्रू ने माघ मेले के दौरान प्रयागराज में शूटिंग की, जिससे वह बहुत रोमांचित रहे। एक बार फिर अभिनेता अरहान बहल इस शो में कृष्णा सिंह के अपने प्रतिष्ठित किरदार को निभाते हुए भावुक हो गए, जब उन्होंने प्रयागराज में शो की शूटिंग के दौरान गंगा के पवित्र जल में पहली बार डुबकी लगाईं।

तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' की रिलीज का ऐलान, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बताई डेट

प्रयागराज में हुई शूटिंग को लेकर भावुक और मन की आवाज प्रतिज्ञा से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए अभिनेता अरहान बहल ने बताया, "माघ मेले में इस शो के लिए शूटिंग करने का एक अद्भुत अनुभव था, क्योंकि मेरे जैसे भक्त के लिए पवित्र गंगा नदी में अपने मन और आत्मा के शुद्धिकरण के लिए डुबकी लगाना बहुत राहत भरा रहा। हालांकि लगभग एक दशक बाद उसी लोकेशंस पर शूट करना कई पुरानी यादों को ताजा कर रहा था जो यादें आज भी दिमाग में उतनी ही फ्रेश हैं। कुछ इसी प्रकार यह शो आज भी हमारे लिए उतना ही खास है ऐसे में मैं इसे दोबारा करने के लिए बिलकुल तैयार था और मैं उम्मीद करता हूं कि इस शानदार स्थान हमारी और भी शूटिंग शेड्यूल की जाए।"

Oye Hoye Hoye: धनश्री वर्मा और जस्सी गिल के नए म्यूजिक वीडियो का ऐलान, 12 मार्च को किया जाएगा रिलीज

चर्चित टेलीविजन निर्माता राजन शाही और क्रिएटिव निर्मार्ता पर्ल ग्रे द्वारा निर्मित इस शो की कहानी प्रतिज्ञा के किरदार पर निर्भर करती है जिसे पूजा गौर द्वारा निभाया जा रहा है, वह एक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर एक ऐसे केस को चुन लेती हैं जी उनके जीवन को संघर्षपूर्ण बना देता है। हालांकि, वह इस को बात सुनिश्चित करती हैं कि सच की जीत हो और लोगों को न्याय मिले। इस शो में शामिल चर्चित कलाकारों की सूची में लोकप्रिय कलाकार अरहान बेहाल, अनुपम श्याम, अस्मिता शर्मा और अन्य कई किरदार शामिल हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन