1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Nach baliye 9: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा पति विक्रांत साथ नच बलिए में लगाएंगी ठुमके, फोटोज हुईं वायरल

Nach baliye 9: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा पति विक्रांत साथ नच बलिए में लगाएंगी ठुमके, फोटोज हुईं वायरल

 Published : Aug 29, 2019 02:51 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 02:52 pm IST

Nach baliye 9 में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ आने वाले एपिसोड में परफार्म करने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं।

Nach baliye 9- India TV Hindi
Nach baliye 9 Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 10 से फेमस हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नच बलिए 8 में नजर आ चुकी  हैं। मोनालिसा और विक्रांत एक बार फिर नच बलिए के स्टेज पर परफार्म करने वाले हैं। सलमान खान के डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 में मोनालिसा और विक्रांत ठुमके लगाते नजर आएंगे।

आने वाले एपिसोड में मोनालिसा अपने पति के साथ नच बलिए 9 में नजर आएंगी। डांस परफार्मेंस से पहले की कुछ फोटो मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- पुराने दिन याद आ गए। नच बलिए 9 हमें बुलाने के लिए शुक्रिया। मुझे और विक्रांत के लिए यह नोस्टालजिया मूमेंट था।

मोनालिसा और विक्रांत आइटम सॉन्ग पर परफार्म करने वाले हैं। 

नच बलिए का सीजन 9 लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक्स कपल्स का तड़का लोगों को बहुत पसंद आया है। शो से उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा निकल चुके हैं। साथ ही मधुरिमा और विशाल के बीच होने वाली लड़ाई देखना दर्शकों को पसंद आया है। 

शो से अभी तक बबीता फोगाट-विवेक सुहाग, विंदु दारा सिंह-दीना उमारोवा, कीथ-रोशेल और उर्वशी-अनुज बाहर हो चुके हैं।

Also Read:

Yeh Rishte Hain Pyaar Ke की कर्ली बालों वाली कुहू से मिलिए, जानिए कावेरी प्रियम की पूरी प्रोफाइल

एक्ट्रेस नलिनी नेगी ने रूममेट प्रीति राणा और उसकी मां के खिलाफ बेरहमी से पीटने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई FIR

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन