1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता बनने वाले हैं पिता, वाइफ जानकी के साथ फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज

'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता बनने वाले हैं पिता, वाइफ जानकी के साथ फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज

 Published : Nov 07, 2020 02:43 pm IST,  Updated : Nov 07, 2020 02:43 pm IST

'इश्कबाज' एक्टर नकुल मेहता पिता बनने वाले हैं। उन्होंने प्रेग्नेंट वाइफ जानकी संग वीडियो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है।

nakuul mehta wife jankee pregnant - India TV Hindi
नकुल मेहता और उनकी वाइफ जानकी माता-पिता बनने वाले हैं Image Source : INSTAGRAM

पॉपुलर सीरियल 'इश्कबाज' एक्टर नकुल मेहता पिता बनने वाले हैं। उन्होंने प्रेग्नेंट वाइफ जानकी संग वीडियो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। वहीं, जानकी ने भी इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। 

अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, इस अंदाज में नज़र आईं प्रेग्नेंट अमृता राव और अनीता हसनंदानी

नकुल मेहता और जानकी की शादी 8 साल पहले साल 2012 में हुई थी। जानकी सिंगर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट और स्टेज परफॉर्मर हैं। 

बता दें कि बॉलीवुड और टीवी जगत में कई कपल्स के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी, करणवीर बोहरा-टीजे सिद्धू, करीना कपूर खान-सैफ अली खान, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली पैरेंट्स बनने वाले हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन