1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: 'रोडीज' के सेट पर ऐसे हो रही है एंट्री, शूटिंग करके खुश हैं नेहा धूपिया

Watch: 'रोडीज' के सेट पर ऐसे हो रही है एंट्री, शूटिंग करके खुश हैं नेहा धूपिया

 Written By: IANS
 Published : Sep 11, 2020 10:51 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 10:51 pm IST

वीडियो में सेट में प्रवेश के दौरान अभिनेत्री तापमान जांच प्रक्रिया और सैनिटाइजेशन से गुजर रही हैं।

neha dhupia roadies shooting - India TV Hindi
शूटिंग करके खुश हैं नेहा धूपिया Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया रिएलिटी शो 'रोडीज' की शूटिंग फिर से शुरू होने से काफी उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। 

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम रिल्स पर लिखा, "सभी सेफ्टी चीक्स के साथ सेट पर वापसी। रोडीज रिवोल्यूशन बैक ऑन द रोड़।"

गर्मियों में फैशन टिप्स दे रही हैं प्रियंका चोपड़ा और नेहा धूपिया, तस्वीरों में देखिए हर सितारे का अलग अंदाज

रील्स वीडियो में अभिनेत्री जीन्स, शर्ट, कैप और मास्क पहने हुए दिखाई दे रही हैं। क्लिप में सेट में प्रवेश के दौरान अभिनेत्री तापमान जांच प्रक्रिया और सैनिटाइजेशन से गुजर रही हैं।

इस महीने 'एमटीवी रोडीज रिवोल्यूशन' की शूटिंग मुंबई में शूरू हो गई है, जहां सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।

नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी की है और साल 2018 में मेहर का जन्म हुआ था।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन