फैशन के मामले में सेलिब्रिटीज हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। फिर चाहे फैशन किसी भी मौसम का क्यों न हो। ये सितारे हर मौसम में अपने आप को फिट रखने के साथ-साथ इतने स्टाइलिश कपड़े पहनते हैं कि वो सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया पर समर फैशन की तस्वीरें साझा की है। ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को साझा करते हुए देसी गर्ल ने लिखा- 'जब मैं तुमसे गर्मियों में मिलती हूं।' इस कैप्शन के साथ प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो नीले रंग की डॉट्स वाली ड्रेस पहनी हुई हैं। साथ ही हेजी बाल और चेहरे पर बड़ा सा चश्मा उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है।
गर्मियों में लोग ढीले ढाले कपड़े पहनना ही ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हीं ढीले ढाले कपड़ों का फैशन मंत्र नेहा धूपिया हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में दे रही हैं। नेहा धूपिया ने काफ्तान पहनकर कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा किया था। तस्वीर शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- 'मेरे पैर भी खुश हैं...।' दरअसल नेहा की ये ड्रेस साइड से थोड़ी ओपन है।
बकरीद पर सोहा अली खान ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सोहा काले रंग का लॉग सूट पहने हुए हैं। इस सूट के साथ सोहा ने मोजरी और हाई पोनी की हुई है। सोहा का ये लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।