1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'May I Coming Madam' फेम नेहा पेंडसे करने जा रही है शादी, सामने आईं प्रीवेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें

'May I Coming Madam' फेम नेहा पेंडसे करने जा रही है शादी, सामने आईं प्रीवेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें

 Written By: IANS
 Published : Dec 31, 2019 03:06 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 03:06 pm IST

अभिनेत्री नेहा पेंडसे शार्दुल सिंह ब्यास  5 जनवरी 2020 को शादी करने वाली है। 

Neha Pendse- India TV Hindi
Neha Pendse

अभिनेत्री नेहा पेंडसे शार्दुल सिंह ब्यास संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने शार्दुल को अपने सपनों का राजकुमार बताया है। ग्रहमुख पूजा की तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि वह काफी खुश हैं।

नेहा ने कहा, "जिंदगी के इस चरण में आकर मैं बहुत खुश हूं। मैं अपने सपनों के राजकुमार से शादी करने जा रही हूं और एक नए व खूबसूरत परिवार का सदस्य बनने जा रही हूं। ये बहुत अच्छे लोग हैं और इनके साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत करने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।"

Neha Pendse
Neha Pendse 

Neha Pendse
Neha Pendse 

उन्होंने आगे कहा, "यह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास है। मेरी जिंदगी में शामिल सभी लोगों को बहुत शुक्रिया, जिन्होंने इस मौके को इतना खास बनाया।"

Neha Pendse
Neha Pendse 

नेहा पेंडसे मराठी और हिंदी जैसी कई भिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'बिग बॉस' और 'मे आई कम इन मैडम' जैसे शोज के चलते वह टेलीविजन की दुनिया में भी बेहद मशहूर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन