1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' आएगा नया ट्विस्ट, जिंदा है कार्तिक और नायरा का बच्चा

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' आएगा नया ट्विस्ट, जिंदा है कार्तिक और नायरा का बच्चा

 Published : Feb 01, 2019 04:32 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 04:33 pm IST

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में नायरा और कार्तिक की बच्ची जिंदा है।

Twist in serial ye Rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
Twist in serial ye Rishta kya kehlata hai Image Source : INSTAGRAM

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। जी हां अब तक जो बताया जा रहा था कि कार्तिक और नायरा का बच्चा मर गया है बताया जा रहा था वह जिंदा है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक और नायरा का बच्चा जिंदा है और उसे किडनेप कर लिया गया था।

कार्तिक और नायरा के बच्चे को आदित्य के कहने पर नर्स ने बच्ची के जन्म के बाद उसे वहां से उठा लिया था। आदित्य ने ऐसा कार्तिक, नायरा और कीर्ति से बदला लेने के लिए किया है। बच्ची के वापिस मिलने और कार्तिक के बच्चों को बदलने की बात सभी लोगों को पता चलने से सीरियल में एक नया मोड आ जाएगा। यह ट्विस्ट सीरियल की कहानी को अलग बना देगा। 

आपको बता दें अभी तक सीरियल में दिखाया जा रहा है कि नायरा ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद अपनी पत्नी को बचाने के लिए कार्तिक ने स्वार्थी बनकर अपनी बहन कीर्ति के बच्चे से अपना मृत बच्चा बदल दिया है। मगर कार्तिक को ये दोष खाया जा रहा है कि उसने यह गलत किया है। 

आपको बता दें ये रिश्ता क्या कहलाता है एक ऐसा डेली सोप है जो टीआरपी चार्ट में टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है। लोगों को यह सीरियल काफी पसंद आता है। दर्शकों को आने वाले एपिसोड में और ड्रामा देखने को मिलेगा।

Also Read:

शाहिद कपूर ने बेटी मीशा के साथ की बाइक की सवारी, शेयर की तस्वीर

TRP की लिस्ट में नंबर वन पर 'खतरों के खिलाड़ी' ने बनाई जगह, 'ये रिश्ता...' में आया जबरदस्त उछाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन