1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू की तलाश हुई खत्म, ये हीरोइन निभाएंगी किरदार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू की तलाश हुई खत्म, ये हीरोइन निभाएंगी किरदार

 Published : Aug 22, 2019 02:31 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 02:31 pm IST

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार अब एक नई हीरोइन निभाएंगी।

Taarak Mehta ka Ooltah chashmah- India TV Hindi
Taarak Mehta ka Ooltah chashmah Image Source : INSTAGRAM

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को शुरू हुए 11 साल हो चुके हैं। यह कॉमेडी शो लोगों को बहुत पसंद आता है। सीरियल में कई नए किरदार नजर आ रहे हैं। सोनू का किरदार निभाने वालीं निधि भानुशाली ने शो को अलविदा कह दिया है। अब उनकी जगह शो में पलक सिद्धवानी सोनू का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।

शो के मेकर्स लंबे समय से सोनू के किरादर के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। अब उनकी यह तलाश पूरी हो गई है। इस समय शो में सोनू पढ़ाई के लिए गई हुई हैं। पलक के आने से जल्द ही शो में सोनू के किरदार की वापसी होगी।

आपको बता दें निधि ने ये फैसला अपनी पढ़ाई के कारण लिया है। निधि मुंबई के मिथिबाई कॉलेज से अपनी पढ़ाई कर रहीं हैं। निधि को पढ़ना बेहद पसंद है। वो कई बार शो के सेट पर भी पढ़ाई करती नज़र आती हैं। लेकिन शो के चलते वो अपनी पढ़ाई पर पुरी तरह से फोकस नहीं कर पा रही हैं। 

आपका फेवरेट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने शो के अहम किरदारों का एनिमेशन वर्जन लाने का फैसला किया है। लिवरमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक- दो-तीन महीनों में शो के खास किरदारों की गेमिंग एप भी लॉन्च की जाएगी।

Also Read:

विक्रम भट्ट की फिल्म में दिखेंगी पॉपुलर TV एक्ट्रेस हिना खान, शुरू की फिल्म की शूटिंग

Nach Baliye 9: रवीना टंडन संग प्रभास ने सलमान खान के गाने पर थिरकाए कदम, वायरल हुई फोटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन