1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लॉकडाउन में मां के साथ सब्जी खरीदने पहुंचे पारस छाबड़ा

लॉकडाउन में मां के साथ सब्जी खरीदने पहुंचे पारस छाबड़ा

 Published : Mar 25, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 01:24 pm IST

पारस छाबड़ा अपनी मां के साथ सब्जी खरीदने पहुंचे। पारस और उनकी मां दोनों ने मास्क लगाया हुआ था। पारस छाबड़ा बिग बॉस 13 की वजह से चर्चा में आए।  

पारस छाबड़ा, पारस छाबड़ा मां, कोरोना वायरस- India TV Hindi
मास्क लगाए मां के साथ सब्जी खरीदते दिखें पारस छाबड़ा

बिग बॉस 13 से मशहूर हुए पारस छाबड़ा आज सुबह-सुबह मां के साथ सब्जी खरीदने निकले। पारस की मां  ने मास्क लगाया हुआ है, वहीं पारस मुंह पर रुमाल बांधे नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

 हाल ही में माहिरा ने पारस के घर जाकर उनकी मां से मुलाकात की। एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल कर रही है जिसमें माहिरा को पारस और उनकी मां के साथ देखा जा सकता है। पारस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, "उस व्यक्ति के साथ रहो जो आपको सुरक्षित महसूस कराता हो।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने माहिरा को टैग किया।

'बिग बॉस 13' में दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने काफी सुर्खियां बटोरीं। दोनों हाल ही में म्यूजिक वीडियो 'बारिश' में साथ नजर आए। इस गाने को टोनी कक्कड़ ने लिखा है, जबकि गाने को टोनी की बड़ी बहन और सिंगर सोनू कक्कड़ ने गाया है।

पारस की मां के साथ नजर आईं माहिरा शर्मा, फैन्स बोले- रिश्ता पक्का?

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन