1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एमएस धोनी से इंस्पायर हैं एक्टर पार्थ समथान, कहा- वो लीजेंड हैं

एमएस धोनी से इंस्पायर हैं एक्टर पार्थ समथान, कहा- वो लीजेंड हैं

 Published : May 14, 2021 11:44 pm IST,  Updated : May 14, 2021 11:44 pm IST

पार्थ ने यह भी कहा कि धोनी के यही गुण उन्हें हमेशा आगे बढ़ने और मेहनत करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करते हैं।

parth samthan- India TV Hindi
पार्थ समथान हैं एमएस धोनी के फैन Image Source : PARTH SAMTHAN

मुंबई: वेब सीरीज मैं हीरो बोल रहा हूं में भूमिका निभाने वाले अभिनेता पार्थ समथान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपने जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं। अभिनेता ने कहा, बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेताओं की अभिनय प्रक्रिया मुझे प्रेरित करती है, मगर वह व्यक्ति, जो मेरी प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है, वह है एमएस धोनी। जिस तरह से वह खुद को अपने स्वभाव में रखते हैं, मैं उससे प्रेरित हूं। उनकी विचार प्रक्रिया भी मुझे बहुत प्रेरित करती है। वह एक लीजेंड हैं, जो मुझे प्रेरित करते हैं।

जैस्मीन भसीन के नाम ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है ये हैशटैग, जानें क्या है मामला?

पार्थ ने यह भी कहा कि धोनी के यही गुण उन्हें हमेशा आगे बढ़ने और मेहनत करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करते हैं।

'झूम झूम' का मेकिंग वीडियो आया सामने, सलमान खान और राधे की टीम ने न्यू नॉर्मल के साथ की थी शूटिंग

अभिनेता ने कहा कि एक अभिनेता के लिए अनुशासन बेहद महत्वपूर्ण है। पार्थ ने कहा, अभिनय के लिए हमें काफी अनुशासित होने की आवश्यकता है। हमें अलग-अलग भूमिकाएं निभानी होती हैं और उसके लिए हमें अपने काम के प्रति बेहद जुनूनी होना पड़ता है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन