1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ट्रोलर्स से परेशान हुईं राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार, ट्विटर से दूरी बनाने के दिए संकेत

ट्रोलर्स से परेशान हुईं राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार, ट्विटर से दूरी बनाने के दिए संकेत

 Published : Jan 14, 2021 09:25 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 09:26 pm IST

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन, इन दिनों वो ट्रोलर्स से कुछ ज्यादा ही परेशान हो चुकी हैं।

RAHUL-DISHA- India TV Hindi
RAHUL-DISHA Image Source : INSTAGRAM/RAHUVAIDYARKV/DISHAPARMAR

रियलिटी शो बिग बॉस 14 में राहुल वैद्य काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले ही राहुल वैद्य ने दिशा परमार को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया था और तभी से जब भी लोग राहुल वैद्य की बात करते हैं तो दिशा परमार का जिक्र जरूर होता है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। राहुल ने जबसे दिशा को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया है तबसे उनके फैन्स की संख्या भी बढ़ गई है। साथ ही दिशा की फोटोज भी वायरल होती रहती हैं। यही नहीं, राहुल को लेकर उनके फैंस भी दिशा को ट्रोल करने में पीछे नहीं रहते।         

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जैसे ही नायरा का डेथ सीन हुआ टेलीकास्ट, शिवांगी जोशी की मां फूट-फूटकर रोने लगी

हाल ही में दिशा परमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे उनके फैंस हैरत में पड़ गए हैं। इस ट्वीट से कयास लगाए जा रहे हैं कि दिशा शायद सोशल मीडिया से दूरी बनाना चाहती हैं। दिशा ने ट्विटी में लिखा है- 'बीच में ट्विटर से थोड़ी दूरी बनाना मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है। नहीं तो लोग टॉक्सिक हो जाते हैं।' दिशा परमार के इस ट्वीट से साफ पता चल रहा है कि वो वाकई में इन दिनों ट्रोलर्स की बातों को गंभीरता से ले रही हैं और इससे काफी परेशान भी हो चुकी हैं। 

'तेरी लाडली मैं' में नजर आएंगी नीलिमा सिंह, इस मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस की हैं मां

इन दिशों दिशा गोवा में छुट्टियां मना रही है। साथ ही अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। उनकी गोवा वेकेशन की तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर धमाल मचा रखा है।वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा ने कई टीवी सीरियल्स में बेहतरीन काम किए हैं। उन्होंने महज 17 साल की उर्म में शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार' में काम किया था। इसमें उन्होंने पंखुड़ी का रोल निभाया था। इसमें उनके को-स्टार नकुल मेहता थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।       

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन