1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी के 'राम-सीता' गुरमीत चौधरी और देबिना रामभक्ति में डूबे आए नजर, देखिए दोनों की अयोध्या की तस्वीरें

टीवी के 'राम-सीता' गुरमीत चौधरी और देबिना रामभक्ति में डूबे आए नजर, देखिए दोनों की अयोध्या की तस्वीरें

 Published : Feb 17, 2021 05:03 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 05:07 pm IST

रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाकर फेमस हुए गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी हाल ही में अयोध्या गए। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर अयोध्या की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary - India TV Hindi
 Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary  Image Source : TWITTER/GURMEET CHOUDHARY

टीवी पर मशहूर पौराणिक सीरियल 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाकर फेमस हुए गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी हाल ही में अयोध्या गए। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर अयोध्या की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

अंकिता लोखंडे ब्वॉयफ्रेंड विक्की के साथ शिमला में मना रहीं छुट्टियां, लंच डेट के साथ शेयर की पूल के अंदर की तस्वीर

राम और सीता का किरदार ऑनस्क्रीन निभा चुके रियल लाइफ कपल भगवान राम की भक्ति में सराबोर दिखे। इन तस्वीरों को गुरमीत चौधरी ने एक कैप्शन के साथ ट्वीट किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गुरमीत ने ट्वीट किया-  'जय श्री राम। ये अहसास हम दोनों के लिए बेशकीमती है। ये अब मेरे फेवरेट डेज में से एक है।' 

Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary
Image Source : TWITTER/GURMEET CHOUDHARY Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary 

शेयर की गई तस्वीरों मे देबिना और गुरमीत नदी किनारे हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इन दोनों सितारों ने नाव की सवारी भी की।

Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary
Image Source : TWITTER/GURMEET CHOUDHARY Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary 

Bigg Boss 14: तो क्या निक्की तंबोली ने फिनाले से पहले 6 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया शो? जानें क्या है सच

राम की नगरी में ये दोनों सितारे राम भक्ति में डूबे नजर आए। इस खास मौके पर दोनों ने पारंपरिक पोशाक पहनी हुई थी। देबिना हल्के हरे रंग की साड़ी में दिखीं तो वहीं पत्नी से मैचिंग करता हुआ गुरमीत ने लाइट कलर का पजामा और कुर्ता पहना हुआ था। 

तस्वीरों में दोनों के गले में फूलों की माला नजर आ रही है। देखिए अयोध्या की इन दोनों सितारों की दिल जीतने वाली ये तस्वीर...

Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee
Image Source : TWITTER/GURMEET CHOUDHARYGurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee

देबिना और गुरमीत को देखकर उनके फैंस भी बहुत खुश हुए। अपने फैंस को देखकर गुरमीत ने इस तरह से रिएक्ट किया..देखिए ये तस्वीर..

Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary
Image Source : TWITTER/DEBINA BONNERJEEDebina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary 

गुरमीत और देबिना अपनी शादी की 10वीं सालगिरह पर अयोध्या गए थे। अयोध्या जाने की जानकारी गुरमीत ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी थी।

ये दोनों सितारे साल 2008 में एक साथ राम और सीता किरदार निभाते दिखे थे। तभी से इन दोनों को प्यार हो गया और कुछ वक्त बाद दोनों ने शादी कर ली। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन