1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: बिग बॉस का अनोखा टास्क, बार-बार स्विमिंग पूल में गिरती हैं रुबीना, राखी करती हैं अभिनव की मालिश

Bigg Boss 14: बिग बॉस का अनोखा टास्क, बार-बार स्विमिंग पूल में गिरती हैं रुबीना, राखी करती हैं अभिनव की मालिश

 Published : Jan 28, 2021 09:07 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 10:47 pm IST

बिग बॉस 14 के फिनाले में अब सिर्फ 4 हफ्ते बचे हैं। ऐसे में शो के अंदर रोज कुछ नया और खास देखने को मिल रहा है।

ABHINAV-RUBINA - India TV Hindi
ABHINAV-RUBINA  Image Source : INSTAGRAM/ASHUKLA09/RUBINADILAIK

बिग बॉस 14 के फिनाले में अब सिर्फ 4 हफ्ते बचे हैं। ऐसे में घर के अंदर रोज कुछ नया और खास देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शो में एक बार फिर कुछ रोचक देखने को मिला है। आज के एपिसोड में दिखाया गया है कि बिग बॉस एक टास्क देते हैं जिसका नाम है टाइम लूप, इसमें कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने कुछ टास्क दिए हैं जो उन्हें बार बार रिपीट करने हैं। जैसे राखी सावंत, अभिनव की बॉडी में तेल लगाती हैं जिसे देखकर रुबीना डिस्ट्रैक्ट हो जाती हैं और पूल में गिर जाती हैं, और अली उन्हें बचाने के लिए कूदते हैं। अब उन्हें ये टास्क बार बार करना होता है जिससे एपिसोड काफी मजेदार हो जाता है। 

हार्दिक पंड्या ने शेयर की बेटे की फर्स्ट फ्लाइट की तस्वीर, मुस्कुराता नजर आया नताशा का दुलारा

एपिसोड में दिखाते हैं कि रुबीना दिलैक स्विमिंग पूल में गिर जाती हैं और विकास गुप्ता चिल्लाते हुए कहते हैं कि, रुबीना स्विमिंग पूल में गिर गई"।  अली गोनी पानी में कूदकर उन्हें बचा लेते हैं। विकास भी रुबीना के पास जाते हैं पूछते हैं कि क्या तुम ठीक हो  जिसपर रूबीना दिलैक कहती है कि नहीं। अब ये उन्हें बार बार करना है और बार-बार रुबीना पानी में गिरती हैं और बार बार अली उन्हें बचाते हैं।

कैटरीना कैफ ने किसी को गले लगाते हुए शेयर की अपनी तस्वीर, यूजर्स बोले- ये विक्की कौशल है...

अनन्या, सुहाना, शनाया और नव्या नवेली की दोस्ती है सालों पुरानी, बचपन में दिखती थीं ऐसी

शो की बात करें तो हाल ही में अली गोनी और अभिनव शुक्ला के बीच एक टास्क के दौरान में जबरदस्त लड़ाई हुई थी। सभी घरवाले उनकी लड़ाई को रोकने की कोशिश करती हैं। वहीं विकास और निक्की के बीच भी जुबानी जंग देखने को मिलती है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन